इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय: immunity badhane ke gharelu upay

फोटो- HBT
फोटो- HBT

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है। हम जब जानते हैं कि देश भर में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। जिसकी वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने में नियमित जीवनशैली की विशेष भूमिका होती है। इसके लिए सबसे पहले हमें अपनी आदत में बदलाव लाना होगा। साथ ही कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप भी अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अपनाएं कुछ खास तरीके-

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे: subah khali pet neem ki patti khane ke fayde

लहसुन और सेब का सिरका- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सेब के सिरके में लहसुन को भीगा कर रखें और अगले दिन इसका सेवन करें। लहसुन औऱ सेब के सिरके में इम्यूनोमॉड्यूलेटर होता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

शहद और हल्दी का सेवन- अक्सर लोग अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करते हैं। इसके साथ इसमें शहद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। क्योंकि शहद में भी इम्यूनोमॉड्यूलेटर होता है जो व्यक्ति की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इससे दूध का स्वाद भी अच्छा होगा।

शहद और आंवला- विटामिन सी से भरपूर आंवला शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है औऱ विटामिन सी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना आंवला पाउडर में शहद मिलाकर सुबह के समय इसका सेवन करना चाहिए। लेकिन अगर किसी को आंवला से कोई एलर्जी है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे: khali pet bel ka juice peene ke fayde

सुबह की धूप लें- धूप से शरीर को विटामिन डी मिलता है। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए धूप बहुत ही आसान औऱ मुफ़्त तरीका है। रोज सुबह कम से कम 30 मिनट तक धूप लेनी चाहिए।

ज्यादा पीना पीना चाहिए- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे आसान तरीका है खूब पानी पीना। पानी से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में संक्रमण का खतरा कम होता है। इसके साथ ही पानी में आप तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं।

हरी सब्जियों का सेवन करें- पालक जैसी हरी सब्जियों में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना खाने में हरी सब्जी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कोरोना से ठीक होने के बाद कैसे वापस लाए स्वाद और सूंघने की शक्ति

Edited by Naina Chauhan