कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों को अपनाएं

फोटो: dauweplasticsurgery.com
फोटो: dauweplasticsurgery.com

कब्ज की समस्या को अमूमन एक आम परेशानी समझकर इग्नोर कर दिया जाता है। यहाँ आपको बताते चलें कि अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी पेश आ रही है तो ये एक बड़ी परेशानी की शुरुआत हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर से जुडी 70 से 80 फीसदी बीमारियाँ पेट से ही जुड़ी होती हैं और अमूमन हर बीमारी की शुरुआत पेट से ही होती है।

ये भी पढ़ें: छाती में गैस के 3 लक्षण: chaati mein gas ke 3 lakshan

पेट से जुड़ी परेशानी सिर्फ खाने के कारण हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसके पीच कई वजहें हो सकती हैं। इनमें हमारा खानपान, लाइफस्टाइल, असमय भोजन, कुछ भी खा लेना शामिल है। पेट में कब्ज कम पानी पीने से भी हो सकता है और साथ ही अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है या ज्यादा हो गई है तो भी आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: benefits of walking for good mental Health: सुबह-शाम इसलिए चलना चाहिए पैदल

अगर आप कैफीन वाली चीजों का सेवन करते हैं तो भी कब्ज पर उससे असर पड़ता है। दवाओं का सेवन कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है और अगर आप किसी वजह से जरूरत से ज्यादा दवाएं खा रहे हैं तो भी आपको कब्ज हो सकता है। ये किसी भी प्रकार से अच्छी बात नहीं है लेकिन अगर ऐसा हो तो आप क्या खा सकते हैं। कब्ज को ठीक करना बेहद जरूरी है और इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो आपके कब्ज को ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सर के बाल की लंबाई को बढ़ाने के लिए इनको अपने खानपान का हिस्सा बनाएं

कब्ज से इस तरह पाएं छुटकारा

कब्ज होने की स्थिति में इन चीजों का सेवन करके अपनी सेहत को बेहतर करें:

मुनक्का: मुनक्का कब्ज को ठीक करने में कारगर है। आप इसे रात में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर मुनक्का और उसका पानी पीने से कब्ज से राहत मिलती है।

त्रिफला चूर्ण: आपने त्रिफला का नाम कई बार सुना होगा और इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ रात में करने से आपको कब्ज से निजात मिलती है।

गुनगुना पानी: गुनगुना पानी पीना हमेशा ही अच्छा माना जाता है और अगर आपको अपनी सेहत और कब्ज दोनों को कंट्रोल में रखना है तो आप गुनगुने पानी का सेवन करें।

Edited by Amit Shukla