कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज : Kamar Aur Pet Kam Karne ke Exercise

कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज (फोटो - web dunia)
कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज (फोटो - web dunia)

व्यक्ति के शरीर में फैट सबसे ज्यादा पेट और कमर के आसपास जमता है, जिसके कारण चर्बी की परत साफ नजर आती है। ऐसे में पेट और कमर कम करने के लिए शानदार एक्सरसाइज हैं, जो आपके फैट कम करने में मदद करती हैं। इन्हें करने से पेट और कमर के दोनों तरफ जमा फैट गायब होने लगता है और पतली कमर प्राप्त होती है। जानते हैं फैट कम करने वाली एक्सरसाइज के बारे में।

कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज : Kamar Aur Pet Kam Karne ke Exercise In Hindi

दौड़ना (रनिंग) - हर किसी को अपनी फिटनेस का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में अपने आपको चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए रनिंग के फायदे हो सकते हैं। दरअसल, दौड़ लगाने से हृदय अच्छे से काम कर पाता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, जिससे धीरे-धीरे चर्बी कम हो सकती है।

वेट ट्रेनिंग - पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज लाभकारी हो सकती है। भार उठाने वाले व्यायाम करने से शरीर को आकर्षक शेप मिल सकती है।

सिट-अप - कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए सिट-अप करना लाभकारी होता है। इस आसान व्यायाम से न सिर्फ पेट की बल्कि शरीर के अन्य हिस्से का फैट भी कम हो सकता है।

प्लैंक - पेट और कमर की चर्बी कम होने के साथ प्लैंक करने से शरीर का संतुलन भी बेहतर हो सकता है। इसे करने के लिए पुशअप करने की अवस्था में आना होगा।

स्क्वाट - शरीर से फैट कम करने के लिए स्क्वाट बेहतरीन व्यायाम साबित हो सकता है। इसे करने के लिए सीधे जमीन पर खड़ा होना होगा। इसके बाद हाथों को आगे सीधा रखते हुए घुटनों को मोड़ लें। अब कुछ सेकंड ऐसे ही रहें और फिर प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan