कमर दर्द के लिए योगा: Kamar dard ke liye yoga

फोटो-indiatoday
फोटो-indiatoday

लोगों का लंबे समय तक खड़े या बैठे रहने के कारण कमर दर्द होने की समस्या देखने को मिलती है। इसके पीछे मुख्य वजह है हमारी गलत लाइफस्टाइल। वैसे तो यह समस्या आज के समय में आम बात हो गई है। लेकिन अगर इसे अनदेखा किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है। कमर दर्द या बैक पेन से महिलाएं अधिक परेशान रहती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है। यह कुछ आसान से योगासन आप दिन में कभी भी कर सकते हैं और कमर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किस से मिलता है: vitamin e kis se milta Hai

कंधरासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक चटाई पर सीधे लेट जाइए और फिर अपने घुटनों को मोड़कर अपने बट्स के पास ले आएं। अपनी बाजुओं को सीधा कर कमर के पास रखिए। अब इसी अवस्था में रहते हुए अपने बट्स को ऊपर की दिशा में उठाएं। इस दौरान आप सांस को रोके रखें। अब धीरे-धीरे पुरानी अवस्था में लौटें और सांस छोड़ते रहें। इस आसन को कम से कम 4 बार करें।

ये भी पढ़ें: खाली पेट अलसी खाने के 6 फायदे: khali pet alsi khane ke 6 fayde

भुजंग आसन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे लेट जाएं। अब अपने पैरों को सीधा रखें और हाथों को कंधों की सीध में लाएं। अपने हाथों की सहायता से अपने शरीर के अगले हिस्से को ऊंचा उठाएं। ध्यान रहे कि शरीर का पिछला हिस्सा जमीन से ही टच रहे। इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव न आ जाए। भुजंगासन की गिनती पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में की जाती है। इस आसन की अंतिम अवस्था में हमारे शरीर की आकृति फन उठाए सांप की तरह प्रतीत होती है इसीलिए इसे भुजंगासन कहते हैं।

चक्रासन

यह आसन कमर दर्द में काफी आरामदायक है। इस आसन से कमर की मांसपेशियां लचीली हो जाती हैं और उन्हें मजबूती भी मिलती है। इसे करने के लिए एक चटाई पर सीधे लेट जाएं और फिर अपने हाथों और पंजों के बल पर अपने शरीर को ऊंचा उठाएं। इस दौरान कमर को जितना हो सकता है उतना ऊंचा उठाएं।

ये भी पढ़ें: विटामिन सी किस से मिलता है: vitamin c kis se milta hai

Edited by Naina Chauhan