कमजोरी के लिए क्या खाना चाहिए: Kamjori ke liye kya khaana chahiye

फोटो: Life Ka Mantra Hindi
फोटो: Life Ka Mantra Hindi

कमजोरी होना आजकल के माहौल के आधार पर एक आम घटना है पर अगर आपको किसी भी प्रकार की कमजोरी का एहसास हो रहा है तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। बदलते हुए मौसम में अगर आपकी सेहत अच्छी रहती है तो सबकुछ अच्छा है वरना परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना पसंद है तो आप ऐसा कुछ नहीं खाते होंगे जो आपको कमजोर बनाए लेकिन अगर आपके खाने के कारण आपको सुस्ती आती है या शरीर में वो ऊर्जा नहीं रहती है जैसी होनी चाहिए तो ये एक बुरी बात है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वो सबसे महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज: Ghutno ke dard ka ramban ilaj

कोरोनावायरस के कारण भी कई लोगों को कमजोरी का एहसास होता है लेकिन अगर आपको ऐसा कुछ नहीं है तो फिर आपको अपना चेकअप करवाना चाहिए। आप ऐसी किसी भी परेशानी का हिस्सा नहीं होना चाहेंगे जो आपकी सेहत के लिए बुरा है। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन आपके शरीर से कमजोरी को दूर कर देगा।

ये भी पढ़ें: आंखों की एलर्जी का घरेलू उपाय: Aankhon ki allergy ka gharelu upaay

कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए

सोयाबीन - सोयाबीन भूनकर खाया जा सकता है और इसकी सब्जी भी बेहद लाभकारी होती है। सोया मिल्क भी कमजोरी को दूर करने में बेहद लाभकारी है।

गोभी - अगर आपको ये प्राप्त हो सके फिर चाहे वो फूल हो या पत्ता, दोनों ही प्रकार की गोभी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसका सूप भी बनाकर पिया जा सकता है और पत्ता गोभी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।

गाजर - गाजर को खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। कमजोरी को दूर करने में भी ये बेहद काम आता है। आपके शरीर और जीवन में कोई भी परेशानी इससे दूर की जा सकती है।

चुकंदर - अगर आपको इसका सेवन कम पसंद है तो आज ही इस आदत को बदल लें क्योंकि ये शरीर में खून बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसे खाना नहीं चाहते हैं तो इसका जूस भी बेहद लाभकारी होता है।

पालक - शरीर में आयरन की कमी हो या फिर ऊर्जा की, दोनों ही चीजों को पूरा करता है पालक और इसका इस्तेमाल आपकी सेहत को एकदम चुस्त दुरुस्त कर देगा।

Edited by Amit Shukla