केला और कपूर के फायदे : Kela Aur Kapoor Ke Fayde

केला और कपूर के फायदे (फोटो - uttamnews)
केला और कपूर के फायदे (फोटो - uttamnews)

केले की गिनती उन फलों में होती है, जो तुरंत पेट भरने का काम करते हैं। इसका सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, बल्कि त्वचा पर अच्छा असर दिखाता है। वहीं पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल काफी किया जाता है। यह कपूर के पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। इसमें बहुत औषधीय गुण पाए जाते हैं। जानते हैं केला और कपूर के फायदे।

केले के फायदे -

डाइजेशन सिस्टम के लिए - केले में पाए जाने वाले फाइबर से डाइजेशन सिस्टम सही रहता है। केले इसमें नैचुरल शुगर व एंटिबायोटिक तत्व होते है जो इंफेक्टेड एरिया से बैक्टीरिया ग्रोथ को कम करते हैं।

खून की कमी को पूरा करे - केले में फाइबर और आयरन होता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इससे बल्ड में हीमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ता है।

तनाव दूर होता है - केले में विटामिन बी6 में पर्याप्त मात्रा में होता है, जो ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर बनाता है। साथ ही इससे तनाव भी दूर होता है, जिससे आप डिप्रेशन के खतरे से बचे रहते हैं।

कपूर के फायदे -

त्वचा की खुजली दूर करता है - कपूर में एसेंशियल ऑयल मौजूद होता है, जो कि त्वचा की खुजली व जलन से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। इस एसेंशियल ऑयल को त्वचा आसानी से सोख लेती है और स्किन को ठंडक मिलती है।

बालों के लिए फायदेमंद - कपूर को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बाल झड़ने, बालों को मजबूत बनाने और रूसी का इलाज करने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस घरेलू उपाय के लिए नारियल तेल के साथ कपूर को मिलाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan