लहसुन खाने के फायदे: Lahsun Khane Ke Fayde

फोटो- PATRIKA
फोटो- PATRIKA

आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल में पुरुष अपनी सेहत का ध्यान ज्यादा नहीं रख पाते हैं। अपने आप को एक्टिव और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए पुरुष कई महंगी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी घरेलू चीजें हैं जिनके सेवन से आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकती है। लहसुन की एक कली खाने से आप कई बीमारियों से दूर भी रहेंगे और सेहतमंद भी रहने में मदद मिलेगी। क्या आप जानते है कि लहसुन की सूखी कलियां खाने के बहुत फायदे होंते हैं।

इसे भी पढ़ें: चावल खाने के फायदे : Chawal Khane ke Fayde

बहुत फायदेमंद होती है लहसुन की कलियां खाना-

हर घर में लहसुन का प्रयोग खाने में किया जाता है। इसलिए यह आसानी से आपकी किचन में ही आपको मिल जाएगा। लहसुन की कच्ची कलियां खाना बहुत ही फायदेमंद होती हैं। बता दें कि लहसुन की छोटी सी कलियां पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि लहसुन में एलिकिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है। जिसमे एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। वहीं इसके अलावा लहसुन में विटामिन-बी और विटामिन-सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

लहसुन खाने के फायदे-

ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता- अगर किसी को बीपी की समस्या रहती है तो इससे राहत पाने के लिए रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देते। इससे आपको हाई बीपी की समस्या में आराम मिलेगा। इसलिए आप सुबह खाली पेट लहसुन जरुर खाएं।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद- खराब खान पान की वजह से लोगों को पेट की समस्या रहती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए खाली पेट सुबह लहसुन खाना चाहिए। पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। लहसुन आपका पाचन, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या चावल खाने से गैस बनती है: Kya Chawal Khane Se Gas Bante Hai

शरीर के खराब तत्व बाहर होते हैं-

लहसुन हमारे शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकालता है। वहीं अगर रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाएं। तो इससे यूरिन के जरिए शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। भुना हुआ लहसुन पौरुष शक्ति को बढ़ाता है। इसमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने का गुण पाया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: बीपी लो होने के नुकसान: BP Low Hone Ke Nuksan

Edited by Naina Chauhan