महिलाओं के लिए अखरोट के 6 फायदे

महिलाओं के लिए अखरोट के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
महिलाओं के लिए अखरोट के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि महिलाओं को अपने जीवनकाल में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना अखरोट (Walnuts) का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट में हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं को स्वस्थ रखने में और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं के लिए अखरोट के क्या-क्या फायदे होते हैं।

महिलाओं के लिए अखरोट के 6 फायदे-Mahilao Ke Liye Akhrot Ke Fayde In Hindi

अनिद्रा की समस्या होती है दूर

ज्यादातर महिलाओं को अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या रहती है, लेकिन अगर महिलाएं रोजाना अखरोट का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद माना जात है। क्योंकि अगर महिलाएं रात में अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे नींद बेहतर आती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना अखरोट का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मां और शिशु दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

महिलाएं अपनी स्किन (Skin) को लेकर ज्यादा कॉन्शियस रहती हैं, इसलिए ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना अखरोट का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट विटामिन से भरपूर होता है, जो स्किन की ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन स्किन हेल्दी भी रहती है।

बाल होते हैं घने और मजबूत

ज्यादातर महिलाएं घने और लंबे बाल चाहती हैं, इसलिए अगर महिलाएं रोजाना अखरोट का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना अखरोट का सेवन करने से बाल घने और मजबूत (Strong and Thick Hair) होते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

महिलाएं अगर अखरोट का सेवन करती हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अखरोट एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। साथ ही अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जो प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं के शरीर में खून की कमी ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन खून की कमी होने पर अगर महिलाएं रोजाना अखरोट का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन, विटामिन बी पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।