मसूर की दाल खाने के फायदे-Masoor Ki Daal Khane Ke Fayde

मसूर की दाल खाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
मसूर की दाल खाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल में पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए सभी दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन मसूर की दाल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा लाभदायक साबित होते हैं। मसूर में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। जानिए मसूर की दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मसूर की दाल खाने के फायदे (Masoor Ki Daal Khane Ke Fayde In Hindi)

पाचन शक्ति होती है मजबूत

मसूर की दाल खाने से पाचन शक्ति (Digestion) मजबूत होती है। जिसकी वजह से खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो जाता है। साथ ही मसूर की दाल खाने से कब्ज और एसिडिटी (Acidity) की शिकायत दूर होती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मसूर की दाल हार्ट (Heart) के लिए बहुत हेल्दी दाल मानी जाती है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। साथ ही खून में जमी गदंगी भी दूर होती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

शुगर को करता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मसूर की दाल बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अगर किसी को डायबिटीज की शिकायत है, तो उसको रोजाना मसूर की दाल का ही सेवन करना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

आयरन की कमी होती है दूर

मसूर की दाल आयरन (Iron) का एक अच्छा स्रोत है। आयरन एक ऐसा जरूरी पोषक तत्व है जो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। एक रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादातर महिलाओं में आयरन की कमी होती है। इसलिए महिलाओं को मसूर की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मसूर की दाल आयरन का अच्छा स्रोत है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

मसूर की दाल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्वों का सेवन जरूरी होता है। मसूर की दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कि मांसपेशियों को मजबूत करती है। प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava