मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे: multani mitti se nahane ke fayde

फोटो- haribhoomi
फोटो- haribhoomi

अगर आप अपने त्वचा के लिए सस्ता कारगर ब्यूटी सॉल्यूशन चाहते हैं तो इसके लिए मुलतानी मिट्टी बहुत अच्छा है। मुलतानी मिट्टी एक बहुत अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट है लेकिन कम ही लोगों को ये पता होता है कि इसे किस तरह इस्तेमाल करना है। अगर किसी की त्वचा पर दाने और खुजली की समस्या हो रही है तो इसके लिए मुल्‍तानी मिट्टी से नहाना भी एक बेहतर विकल्‍प है। इसके लिए आप नहाने से पहले मुल्‍तानी मिट्टी का पैक शरीर पर लगाना है। उसके बाद नहाले। जानते हैं मुल्‍तानी मिट्टी से नहाने से क्या फायदे होते हैं।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे: sirf 1 mahine methi ka pani peene ke fayde

मुल्‍तानी मिट्टी के फायदे-

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

त्वचा के लिए फायदेमंद- अगर आप मुलतानी मिट्टी में बादाम के कुछ टुकड़े और दूध मिलाकर लगाते हैं तो इससे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल भी बना रहेगा।

दाग-धब्बे दूर करने के लिए- अगर किसी के चेहरे पर दाग-धब्बे हो रहे हैं तो इसके लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को पीस लें और इसमें दही और मुलतानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके साथ ही चंदन पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस और उसमें मुलतानी मिट्टी मिला लें। इससे भी दाग-धब्बे दूर होते हैं।

रोम छिद्र में लाभकारी- मुलतानी मिट्टी से स्नान करने पर रोम छिद्र खुल जाते हैं। मुलतानी मिट्टी से रगड़कर स्नान करने से जो लाभ होते हैं वो साबुन से स्नान करने से नहीं होता।

चेहरे पर निखार- अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं तो इसके लिए पपीते में दो बूंद शहद को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से निखार आता है।

ये भी पढ़ें: अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde

Edited by Naina Chauhan