नीम, करेला और जामुन का जूस पीने के फायदे : Neem Karela Aur Jamun Juice Pine Ke Fayde

नीम, करेला और जामुन का जूस पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
नीम, करेला और जामुन का जूस पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

हमारे आस पास कई ऐसी चीजें होती है जो व्यक्ति की सेहत के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है। ऐसे ही नीम, करेला और जामुन है। ऐज के समय में इन दिनों नीम, करेला और जामुन के जूस का सेवन काफी ट्रेंड में है। यह फाइटो न्यूट्रिएंट्स, डाइट्री फाइबर और कई अन्य विटामिन Vitamins और मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इसे काफी स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं। अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले नीम, करेला और जामुन जूस का सेवन करते हैं, लेकिन थोडी सी मेहनत से आप घर पर तीनों सामग्रियों का रस निकालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। जानते हैं नीम, करेला और जामुन का जूस पीने से सेहत को कौन-कौन से लाभ (Neem Karela Jamun Juice Benefits In Hindi)

नीम, करेला और जामुन का जूस पीने के फायदे : Neem Karela Aur Jamun Juice Pine Ke Fayde In Hindi

1 . इम्यूनिटी - व्यक्ति की अच्छी सेहत के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इससे सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे वायरल संक्रमणों के जोखिम कम होते हैं।

2. आंखों के लिए - इस जूस के सेवन से आंखों Eyes की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।

3 . लिवर के लिए - नीम, करेला और जामुन का जूस अग्न्याशय, लिवर Liver और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

4. मेटाबॉलिज्म को तेज करता है - इस जूस के सेवन से मेटाबॉलिज्म और ग्लूकोज को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है।

5 . कील-मुंहासों से लड़ने में मददगार - इस जूस का सेवन कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को साफ करता है और निखरी त्वचा पाने में मदद करता है।

6. गैस - पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

7. वजन कम करता है - यह शरीर में जमा चर्बी और अतिरिक्त वजन को कम Weight lose In Hindi करने में मदद करता है।

8. तनाव कम करने में मदद करता है - मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। चिंता और तनाव कम करने में सहायक है। साथ ही याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है।

9. जोड़ों में दर्द - अगर किसी को जोड़ों में दर्द आदि की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है, क्योंकि यह यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखता है।

10. ब्लड प्रेशर - अगर किसी व्यक्ति को ब्लड प्रेशर Blood Pressure , ब्लड शुगर Blood Sugar , कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना है, तो ऐसे में ये जूस बहुत लाभकारी है। इसके साथ ही इससे सूजन से लड़ने में मदद मिलती है और हृदय संबंधी रोगों जैसे हार्ट, अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।