नीम के फायदे: neem ke fayde

फोटो: kaiseaurkya
फोटो: kaiseaurkya

'नीम हकीम, खतरा-ए-जान' वाली कहावत आपने जरूर सुनी होगी। ये कहावत उन लोगों के लिए है जिनके पास इलाज की जानकारी नहीं होती लेकिन वो खुद को हकीम और हर बीमारी का इलाज जानने का दावा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ नीम एक ऐसा पेड़ होता है जिसकी जड़ से लेकर छाल और पत्तियों से लेकर फल तक सभी हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रीन टी के फायदे: Green Tea ke fayde

नीम का स्वाद कड़वा जरूर है लेकिन इसके सेहत से जुड़े फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सेहत के मामले में इसका मुकाबला नहीं है और नीम के सेवन से आप अपने शरीर को निरोगी रख सकते हैं। नीम का दातून दांतों के लिए बेहद लाभकारी है जबकि इसकी पत्तियों का इस्तेमाल करके आप किसी भी प्रकार के त्वचा से जुड़े रोग से खुद को बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: लौंग खाने के फायदे: long khane ke fayde

नीम का पेड़ हर रूप से लाभकारी है लेकिन इसे हर जगह और हर कोई नहीं लगाता है। अगर आप अबतक नीम का इस्तेमाल नहीं करते थे तो अब इसका इस्तेमाल करने लगें क्योंकि इसके सेहत से जुड़े फायदे आपको इसका मुरीद बना देंगे। आइए बिना वक्त गवाएं आपको इससे जुड़े फायदों के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें: हेल्थ और फिटनेस को सही रखने के लिए आजमाएं ये पाँच नुस्खे

नीम से सेहत को होने वाले फायदे

नीम से आप इन स्थितियों में फायदा पा सकते हैं (लेकिन इन स्थितियों के अलावा भी नीम फायदेमंद है):

जलने पर: अगर आप कभी जल जाएं तो जलने वाली जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें। इससे आपको काफी फायदा होगा और जलन भी दूर हो जाएगी।

कान का दर्द: कान के दर्द में आप नीम के तेल का इस्तेमाल करके कान को दर्द से बचा सकते हैं। नीम का तेल वैसे भी बेहद लाभकारी होता है।

दांतों के लिए: दांतों के लिए नीम बेहद लाभकारी है। हमने आपको बताया और आप इस बात को जानते होंगे कि नीम का दातून आपके दांतों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।

फोड़े को ठीक करने के लिए: अगर आप फोड़ों से परेशान हैं या आपको चेहरे पर मुहाँसे हैं तो आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करके खुद की सेहत को अच्छा कर सकते हैं।

Edited by Amit Shukla