नोनी जूस के फायदे : Noni Juice Ke Fayde

नोनी जूस के फायदे (फोटो - myupchar)
नोनी जूस के फायदे (फोटो - myupchar)

हमारे आस पास कई तरह की जड़ी-बूटियां होती हैं, जिसमें नोनी एक ऐसा फल है, जिसकी पत्तियां, तना, फल और जूस सभी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। कहा जाता है कि, इस चमत्कारी फल में 100 से भी ज्यादा रोगों को ठीक करने की ताकत होती है और 150 से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर इस फल का, इसके जूस का सेवन किया जाए तो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाव हो सकता है। बाजार में नोनी का जूस आपको आसानी से मिल सकता है। जानते हैं नोनी जूस के फायदे।

नोनी जूस के फायदे – Benefits of Noni Juice in Hindi

कैंसर में - नोनी जूस में कई ऐसे गुण और पोषक तत्व होते हैं, जो विभिन्न बीमारियों से व्यक्ति की रक्षा कर सकते हैं। नोनी जूस में एंटीकैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकते हैं, जिससे शरीर में कैंसर नहीं फैलता।

मधुमेह - मधुमेह के मरीजों के लिए प्रतिदिन दो गिलास नोनी के रस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इस जूस में एंटीडायबिटीज गुण होते हैं, जो टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रण करने में कारगर हाे सकता है। इसमें मौजूद ये गुण रक्त में मौजूद शुगर और ग्लूकोज की मात्रा को कम करके मधुमेह को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं।

लीवर के लिए - अगर कोई लीवर की समस्या से परेशान हैं, तो उसे नोनी जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो लीवर को नुकसान पहुंचाने वाले कारणों से लीवर की सुरक्षा करने में सक्षम होते हैं। नोनी का जूस तीव्र कार्बन टेट्राक्लोराइड टॉक्सिन के खिलाफ लीवर की रक्षा में लाभकारी हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment