पेट दर्द का घरेलू इलाज: pet dard ka gharelu ilaj

फोटो: Pinterest
फोटो: Pinterest

पेट दर्द होना एक आम समस्या है लेकिन हाल फिलहाल में जिस तरह के हालात रहे हैं उसको देखते हुए पेट दर्द को कोई आम समस्या ना समझा जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोनावायरस के लक्षणों में से ये भी एक है। अगर आपको पेट दर्द हो रहा है और उससे जुड़ी कोई घटना रही है तो अलग बात है वरना इसे कोई सामान्य स्थिति ना समझें।

ये भी पढ़ें: कमजोरी के लिए क्या खाना चाहिए: Kamjori ke liye kya khaana chahiye

अगर आपका खान पान ज्यादा या बेतरतीब रहा है तो आपको पेट दर्द हो सकता है। वहीं पेट दर्द उस स्थिति में भी होता है जब आप गैस के मरीज हों और गैस रिलीज ना हो पा रही हो। अगर आपको पेट में मरोड़ पड़ रहे हों तो भी आपको पेट में दर्द वाली स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

वहीं अगर आपको या आपके परिवार में किसी को पेट से जुड़ी कोई परेशानी रही है तो भी आपको पेट दर्द हो सकता है। तली भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए क्योंकि उससे भी पेट दर्द होता है। ये पेट के खराब होने का पहला लक्षण है लेकिन कुछ घरेलू उपाय आपको परेशानी से बचा सकते हैं।

पेट दर्द का घरेलू इलाज

मेथी दाना

मेथी का दाना बेहद गर्म होता है और अगर आपको गर्म चीजों से परेशानी है तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से संपर्क कर लें। अगर डॉक्टर सलाह दे तो उसके बाद ही इसका सेवन करें। गुनगुने पानी में सिके एवं पाउडर बने हुए दानों को मिलाकर उनका सेवन करें। इससे आपको लाभ मिलेगा जो एक अच्छी बात है।

अनार

अनार में आपके पेट के दर्द को ठीक करने के लिए बेहद गुणकारी तत्व होते हैं। अगर आप इसको काले नमक (कई जगहों पर इसे लाल नमक भी कहा जाता है) के साथ लेते हैं तो ये पेट के दर्द को ठीक कर सकता है। यदि आपके पेट में गैस की समस्या होगी तो ये उसे भी ठीक कर सकता है।

अदरक

अदरक बेहद गुणकारी है। अगर आपको गैस से जुड़ी परेशानी के कारण पेट में दर्द महसूस हो रहा है तो आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर में गैस बनना बंद हो जाएगी और सेहत को भी बेहद आराम मिलेगा।

नींबू का रस

नींबू का रस अगर काले नमक और आधे कप पानी के साथ लिया जाए तो उससे पेट दर्द में तुरंत आराम मिलता है। ये सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।

ये भी पढ़ें: घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज: Ghutno ke dard ka ramban ilaj