पेट को हेल्दी रखने के लिए जरूर खाएं ये चीजें-Pet Ko Healthy Rakhne Ke Liye Jarur Khae Ye Chize

पेट को हेल्दी रखने के लिए जरूर खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट को हेल्दी रखने के लिए जरूर खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेट को हेल्दी (Healthy Stomach) रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कहा जाता है कि अगर आपका पेट स्वस्थ है, तो आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। क्योंकि ज्यादातर बीमारियों की शुरूआत पेट से ही होती है। इसलिए हमें अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। जिसके सेवन से पेट स्वस्थ रहें। क्योंकि हम जिन चीजों का सेवन करते हैं, तो उसका सीधा असर हमारी पेट पर पड़ता है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग फास्ट फूड या तली भूनी चीजों को खाना पसंद करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी हानिकारक साबित होते हैं। जानिए पेट को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

पेट को हेल्दी रखने के लिए जरूर खाएं ये चीजें (Pet Ko Healthy Rakhne Ke Liye Jarur Khae Ye Chize In Hindi)

दही का जरूर करें सेवन

दही (Curd) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही का सेवन करने से पेट संबंधी कई बीमारियां दूर होती है। अगर आप रोजाना दही का सेवन करते हैं, तो इससे पेट ठंडा रहता है। साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

केला का करना चाहिए सेवन

केला (Banana) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए केले का सेवन करने से पेट हेल्दी रहता है। साथ ही कई परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

ओट्स का करना चाहिए सेवन

ओट्स (Oats) को एक हल्का भोजन माना जाता है। इसलिए ओट्स पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ओट्स आसानी से पच जाता है। ओट्स में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना ओट्स का सेवन करते हैं, तो इससे पेट हेल्दी रहता है।

दलिया होता है फायदेमंद

दलिया (Dalia) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो मानी ही जाता है, लेकिन दलिया का सेवन करने से पेट संबंधी कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि दलिया में फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करने से कब्ज की शिकायत नहीं होती है।

हरी सब्जियों का करना चाहिए सेवन

पेट के लिए हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी सब्जियों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए हरी सब्जी खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है।

सेब का करना चाहिए सेवन

सेब (Apple) का सेवन भी पेट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि सेब में पोटैशियम, विटामिन ए, फॉस्फोरस, विटामिन सी, फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं। अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करता है, तो इससे पेट हेल्दी रहता है। साथ ही पेट संबंधी कई बीमारी भी ठीक होती है।

सौंफ का सेवन होता है फायदेमंद

सौंफ (fennel Seeds) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद थोड़ा सा सौंफ खाते हैं, तो इससे खाना आसानी से पच जाता है। साथ ही पेट हेल्दी भी रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।