प्याज का रस और शहद के फायदे 

प्याज का रस और शहद के फायदे (फोटो - Sportskeeda Hindi)
प्याज का रस और शहद के फायदे (फोटो - Sportskeeda Hindi)

आजकल के लोग अपने बढ़ते वजन की वजह से घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। कुछ लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी (Green tea for weight loss) पीते हैं, तो कोई सिर्फ हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खाता है। लेकिन इतने जतन करने के बाद उनका वजन कम नहीं हो पाता। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे प्याज और शहद कैसे पेट की चर्बी घटाने में आपकी मदद कर सकता है और इसके अन्य लाभ।

youtube-cover

प्याज का रस और शहद के फायदे - Health Benefits Of Onion Juice And Honey In Hindi

ब्लड प्रेशर - ब्लड प्रेशर की परेशानी आज के समय में बहुत आम हो गई है। इस समस्या के लिए एक चम्मच प्याज का रस और थोड़ा शहद मिलाकर एक सप्ताह तक दिन में एक बार पीने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या दूर हो सकती है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए - प्याज के रस में शहद मिलाकर इसका सेवन करने से खून साफ होता है और साथ ही हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) बढ़ाने में भी मदद मिलती है। जिन लोगों को खून की कमी है उनके लिए यह बहुत लाभकारी है।

अस्थमा में - प्याज के रस में शहद मिलाकर लेने से अस्थमा (Asthma) जैसी बीमारी के इलाज में भी मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज में क्वेरसेटिन होता है जो वायुमार्ग की मासंपेशियों को रिलैक्स करता है और अस्थमा के लक्षण कम हो जाते हैं।

प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए - आज के समय में पुरुष व महिलाएं दोनों ही फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आप प्याज के रस में शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। खासकर यह पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में बहुत सहायक है।

दिल के लिए - प्याज के रस और शहद का सेवन करने से आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसे साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। जिससे यह हृदय यानि दिल से संंबंधी समस्याओं जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में सहायक है।

बालों के लिए - हर कोई चाहता है कि उसके बाद देखने में बहुत अच्छे लगे। इसके लिए आप प्याज का रस और शहद का इस्तेमाल कर सकते है। प्याज के रस और शहद का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह बालों के रोम को मजबूत बनाता है और बालों के झड़ने, डैंड्रफ जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके साथ ही इससे बालों के तेजी से विकास में भी मदद मिलती है।

पेट की चर्बी घटा सकता है - जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए प्याज के रस में शहद (Honey and onion juice) मिलाकर लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। प्याज की ही तरह शहद भी वेट लॉस फ्रेंडली होता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan