रात को सोने से पहले सरसों के तेल के उपयोग से मिलेंगे यह 4 फायदे - Raat Ko Sone Se Pehle Sarso Ke Tel Ke Upyog Se Milenge Yeh 4 Fayde

रात को सोने से पहले सरसों के तेल के उपयोग से मिलेंगे यह 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
रात को सोने से पहले सरसों के तेल के उपयोग से मिलेंगे यह 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

सिर की मालिश (massage) से लेकर पैरों की मालिश तक सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है। इसकी मालिश से कई फायदे मिलते हैं। पूरे दिन की थकान, अनिद्रा, तनाव दूर करने के लिए पैरों के तलवों की मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। पैरों के तलवों की मालिश करने से मानसिक, शारीरिक समस्याओं में आराम मिलता है। यह सुकून भरी नींद लाने में तथा शरीर को रिकवर करने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से उपचार किया जा सकता है। इस लेख में रात को सोते समय सरसों के तेल के उपयोग के फायदे बताये गए हैं। आइये इन्हें विस्तार से जानें।

रात को सोने से पहले सरसों के तेल के उपयोग से मिलेंगे यह 4 फायदे - Raat Ko Sone Se Pehle Sarso Ke Tel Ke Upyog Se Milenge Yeh 4 Fayde In Hindi

1. अनिद्रा (Insomnia)

रोज़ाना की थकान के बाद रात को नींद आना मुश्किल हो जाता है। रात में नींद ना आने की बीमारी को अनिद्रा कहा जाता है। यदि आप भी अनिद्रा की बीमारी से परेशान हैं, तो रोज रात सोते समय अपने पैरों के तलवों की सरसों के तेल से मालिश करें। यह थकान और तनाव कम करने में मदद करने के साथ, अच्छी नींद लाने में सहायक है। पैरों के तलवों की मालिश करने से शरीर को आराम मिलता है तथा सोते समय मन शांत रहता है।

2. तनाव (Stress)

आजकल के समय में हर कोई तनाव या चिंता से घिरा हुआ रहता है। आपको बता दें कि, लंबे समय तक तनाव में रहने से डिप्रेशन की बीमारी भी उत्पन हो सकती है। ऐसे में तनाव को दूर करने के लिए पैरों के तलवों की मालिश की जा सकती है। पैरों के तलवों की मालिश करने से तनाव कम किया जा सकता है तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है। चिंता और तनाव से दूर रहने के लिए रात को पैरों के तलवों की मालिश जरूर करें।

3. जोड़ों के दर्द (Joint Pain)

सरसों के तेल से मालिश करने से ना केवल शारीरिक लाभ मिलते हैं बल्कि यह मानसिक लाभ भी प्रदान कर सकता है। प्रतिदिन रात में सोने से पूर्व पैरों के तलवों की मालिश करने से पैरों के साथ जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। यह नसों को आराम देता है और जोड़ों को मजबूती देता है।

4. मासिक धर्म में फायदेमंद (Beneficial in menstruation)

पैरों के तलवों की मालिश सभी के लिए लाभदायक होती है खासकर, महिलाओं के लिए। मासिक धर्म में महिलाओं को पैरों के तलवों की मालिश करने से पीरियड्स से जुड़े दर्द में आराम मिल सकता है। साथ ही यह थकान, तनाव को भी कम करता है। तत्वों की मालिश से महिलाओं को इन समस्याओं में आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।