नीम एक प्रसिद्ध जड़ी बूटी है, नीम के पत्ते (Neem leaves) औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। नीम के पत्तों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी नीम के पत्तों के पानी (Neem water) का सेवन किया है, नीम के पत्तों के पानी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। नीम के पानी का सेवन करने से खून साफ होता है। साथ ही नीम के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि नीम के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, साथ ही इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन नीम का पानी पीने का एक सही समय होता है, अगर आप सही समय पर नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं नीम का पानी पीने का सही समय क्या है।
इस समय पिएं नीम का पानी, कई बीमारियां होती है दूर- Is Samay Piye Neem Ka Pani, Kai Bimariya Hoti Hai Dur In Hindi
नीम का पानी पीने का सही समय
नीम के पानी का सेवन आप दिनभर में किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप नीम के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचता है। सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है, तो आइए जानते हैं नीम का पानी सुबह खाली पेट पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
नीम का पानी पीने के फायदे
1- शरीर में टॉक्सिन्स (Toxins) जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और खून भी साफ होता है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।
2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए नीम के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि डायबिटीज के मरीज अगर सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
3- पेट में कीड़े (Stomach worms) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पेट में कीड़े की शिकायत होने पर अगर आप सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में कीड़े की समस्या से छुटकारा मिलता है।
4- नीम के पानी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नीम के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों और झुर्रियों की शिकायत दूर होती है। साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है।
5- आजकल कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
6- नीम के पानी का सेवन लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर संबंधी बीमारी का खतरा कम होता है।
नीम का पानी बनाने का तरीका
नीम का पानी बनाने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लेना चाहिए, फिर जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो उसे ठंडा होने के लिए रख देना चाहिए, जब पानी ठंडा हो जाए, तो नीम का पानी पी लेना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।