अश्वगंधा खाने का सही समय, तरीका और फायदा-Ashwagandha Khane Ka Sahi Samay, Tarika Aur Fayda

अश्वगंधा खाने का सही समय, तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)
अश्वगंधा खाने का सही समय, तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)

अश्वगंधा (Ashwagandha) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अश्वगंधा का उपयोग आयुर्वेद में जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-स्ट्रेस और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अश्वगंधा का सेवन आपके स्वास्थ्य को तभी लाभ पहुंचाता है, जब आप उसका सही समय और सही तरीके से सेवन करते हैं। आइए जानते हैं अश्वगंधा खाने का सही समय, तरीका क्या है और इसको खाने से स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ पहुंचता है।

अश्वगंधा खाने का सही समय, तरीका और फायदा (Ashwagandha Khane Ka Sahi Samay, Tarika Aur Fayda In Hindi)

अश्वगंधा खाने का सही समय

अश्वगंधा का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अश्वगंधा का सेवन सुबह के समय करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। सुबह में अश्वगंधा का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है।

अश्वगंधा खाने का तरीका

- अश्वगंधा का सेवन आप कई तरीको से कर सकते हैं। अश्वगंधा की चाय बनाई जा सकती है।

- अश्वगंधा पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जा सकता है

- अश्वगंधा कैप्सूल का सेवन भी किया जा सकता है।

- अश्वगंधा चूर्ण को दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

- अश्वगंधा चूर्ण को शहद या फिर घी के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

अश्वगंधा खाने के फायदे

- अश्वगंधा का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटी-डायबिटीक गुण पाये जाते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

- अश्वगंधा का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करता है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटी-ट्यूमर गुण पाये जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

- अश्वगंधा का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते हैं, जो शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करते हैं।

- अश्वगंधा का सेवन तनाव (Stress) कम करने में काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटी-स्ट्रेस गुण पाये जाते हैं। जो तनाव को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

- अश्वगंधा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों के चपेट में आने से बच सकते हैं।

- अश्वगंधा का सेवन अर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी में फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava