तरबूज (watermelon) एक गर्मियों का फल है। इससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल भी मौजूद होते हैं। गर्मियों में इसका सेवन लाभदायक होता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है। डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर तरबूज का सेवन फायदेमंद होता है। तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सक्षम है। यह लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है और अन्य फलों से अधिक संतुष्ट महसूस कराता है। तरबूज के सेवन से हृदय, किडनी और लिवर स्वास्थ्य में लाभ देखे गए हैं। आइये तरबूज खाने का सही समय और फायदे जाने।
तरबूज खाने का सही समय और फायदे - Tarbuj Khane Ka Sahi Samay Aur Fayde In Hindi
तरबूज खाने का सही समय : Right Time To Eat Watermelon In Hindi
तरबूज शरीर की पानी की कमी को पूरा करता है, इसके सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं, जैसे - फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-A, B व C होता है। तरबूज खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर (Lunch) में है। इसका सेवन सुबह (Breakfast) या मिड-ब्रेकफ़ास्ट भी किया जा सकता है। तरबूज का सेवन काट कर सलाद के रूप में या फिर जूस बना कर किया जा सकता है। तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो कई बीमारियों के उपचार में मदद करता है।
तरबूज खाने के फायदे : Benefits Of Eating Watermelon In Hindi
वजन कम करने में मददगार (Helps in weight loss)
वजन घटान के लिए भी तरबूज के फायदे बहुत हैं। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगो को अपने दैनिक आहार में तरबूज को शामिल करना चाहिए। तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जबकि फाइबर अधिक पाया जाता है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी सहायक हो सकता है।
पाचन शक्ति मजबूत करे (Improves Digestion)
पाचन शक्ति को मजबूती देने के लिए तरबूज आपकी मदद कर सकता है। तरबूज में पानी की अधिकता होती है और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम तत्व माना जाता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कब्ज, डायरिया व गैस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए (Keeps heart healthy)
हृदय स्वास्थ्य के लिए तरबूज के फायदे बहुत हैं। तरबूज खाने या इसका जूस पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल के संचय को रोका जा सकता है, जो हृदय रोग का कारण होता है।
पानी की कमी को पूरा करे (Prevents Dehydration)
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। गर्मियों के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादा होती, इसलिए डॉक्टर भी तरबूज खाने या उसका जूस पीने की सलाह देते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।