रोज गरम पानी पीने के 7 फायदे : 7 Benefits Of Drinking Hot Water Daily 

रोज गरम पानी पीने के फायदे (source - google images)
रोज गरम पानी पीने के फायदे (source - google images)

यह तो सब जानते है के पानी पीने से आपका शरीर स्वस्थ और हाइड्रेटेड (hydrated) रहता है। अधिकतम लोग दावा करते हैं कि ठंडे पानी पीने की तुलना में गर्म पानी (hot or warm water) विशेष रूप से पाचन में सुधार, कंजेशन से राहत और यहां तक कि बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करता है। किसी भी तापमान का पानी समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करता है, ऐसा माना जाता है कि गर्म पानी पीने से कई अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

लोग हजारों सालों से गर्म ड्रिंक्स का सेवन करते आ रहे हैं। मेडिकल लिटरेचर इन कहानियों से भरा है कि कैसे गर्म पानी स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। आगे गरम पानी पीने के उन फायदों को पढ़ते है जो आपके लिए लाभदायक हो सकते है –

रोज गरम पानी पीने के 7 फायदे : 7 Benefits Of Drinking Hot Water Daily In Hindi

1. स्वस्थ पाचन (Healthier digestion)

जब कोई व्यक्ति पर्याप्त पानी नहीं पीता है, तो छोटी आंत भोजन और पीने के माध्यम से खपत किए गए अधिकांश पानी को अब्जार्ब कर लेती है। यह डिहाइड्रेशन का कारण बनता है और मल त्याग करना यानी bowel movement में अधिक कठिनाई दे सकता है।

2. शरीर का डिटोक्सिफिकेशन (detoxification)

गर्म पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकता है। जब पानी किसी व्यक्ति के शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए पर्याप्त गर्म होता है, तो इससे पसीना आ सकता है। पसीना विषाक्त पदार्थ यानी toxins को बाहर निकालता है और त्वचा के पोर्स को साफ करने में मदद कर सकता है।

3. बेहतर सर्कुलेशन (better blood circulation)

गर्म पानी एक वासोडिलेटर (vasodilater) है, जिसका अर्थ है कि यह ब्लड वेसल्स को फैलाता है और सर्कुलेशन में सुधार करता है। यह मांसपेशियों को आराम देने और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

4. वजन घटना (weight loss)

गरम पानी पीने से व्यक्ति को अपना वजन कम करने में मदद मिल सकती है। गरम पानी भूख ना लगने की भावना को बढ़ाता है। पानी शरीर को पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने में भी मदद करता है और यह गंदगी को बाहर निकालता है।

5. दर्द को कम करता है (relieves pain)

गर्म पानी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और विशेष रूप से घायल मांसपेशियों में रक्त प्रवाह में सुधार कर सकता है।

6. सर्दी से लड़ना और साइनस स्वास्थ्य में सुधार (helps fighting cold and sinus)

साइनस में गरम पानी पीने से मिलने वाली गरमाहट, सर्दी और नाक की एलर्जी के कारण होने वाले दबाव को कम कर सकती है। गरम भाप भी साइनस को खोलने में मदद करती है।

7. तनाव कम करता है (reduces stress)

गर्म पानी का एक सुखदायक कप लोगों को तनाव, चिंता या एंजायटी को कम करने में मदद कर सकता है। एक पुराने अध्ययन में पाया गया कि चाय और कॉफी जैसे गर्म बेवरेज का सेवन तनाव को कम कर सकता है और चिंता की भावनाओं को कम कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar