सबसे ज्यादा प्रोटीन किस में होता है: Sabse jyada protein kisme hota hai

फोटो: Aarogyachintan
फोटो: Aarogyachintan

अगर आपको भी ये भ्रम है कि मीट में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है तो आपको बताते चलें कि मीट से ज्यादा प्रोटीन शाकाहारी भोजन में होता है। शाकाहारी भोजन शरीर में कोई विकार नहीं बनाता है और ना ही आपको किसी भी प्रकार से इसमें बीमार बनाने वाले गुण होते हैं। बाजार की मिलावट को अगर हटा दें तो शाकाहारी खाने में सबसे ज्यादा प्रोटीन है।

ये भी पढ़ें: छाछ पीने से होते हैं ये 5 फायदे: chaach peene se hote hain ye 5 fayde

शाकाहारी भोजन खाने से सबको फायदा मिलता है और हमारे देश के किसानों के द्वारा उगाई गई फसलें हमें सेहतमंद बनाती हैं। यही वजह है कि सेहत को फायदा पहुँचाने के लिए आपको सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। शाकाहारी भोजन देखने और खाने में बेहद अच्छा होता है।

ये भी पढ़ें: कमर दर्द दूर करने के लिए 5 एक्सरसाइज: Kamar dard door karne ke liye 5 exercise

इसके साथ साथ आपके शरीर के लिए जरूरी सभी जरूरी चीजें भी आपको शाकाहारी भोजन से प्राप्त हो जाती हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो शाकाहारी भोजन सिर्फ इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि आपको ऐसा लगता था कि इसमें प्रोटीन नहीं होता है तो आशा है कि इस आर्टिकल के बाद आप अपनी धारणा को बदलेंगे और शाकाहारी भोजन खाना शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए इस वेजिटेरियन डाइट का इस्तेमाल आपके लिए अच्छा रहेगा

सबसे ज्यादा प्रोटीन किस में होता है

सोयाबीन - सोयाबीन में प्रोटीन मीट एवं अंडे से ज्यादा होता है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, एवं विटामिन ई पाया जाता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ साथ सोयाबीन में फाइबर अद्भुत मात्रा में होता है जो आपको एक साथ ही कई फायदे प्रदान करता है।

पनीर - दूध से बनने वाला ये प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। पनीर चूँकि दूध से ही बनता है तो इसमें दूध के गुण मौजूद रहते हैं जिसमें प्रोटीन, कार्ब एवं फैट शामिल है। इसके सेवन से आप शरीर में कई प्रकार की जरूरी चीजों की पूर्ति भी कर पाते हैं।

मूंग की दाल - प्रोटीन को अगर पूरा करना हो तो मूंग की दाल बेहद लाभकारी है। मूंग की दाल में प्रोटीन होता है जो सेहत के लिए बेहद अच्छा है। मूंग की दाल सेहत के लिए इसलिए भी अच्छी होती है क्योंकि दाल को खुशियों का खजाना माना जाता है।