सफेद प्याज के फायदे: safed pyaj ke fayde

फोटो- boldsky
फोटो- boldsky

सफेद प्याज खाने के लिए बहुत इस्तेमाल की जाती है। ये ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। अगर सफेद प्याज का इस्तेमाल कच्चा ही किया जाए तो इसके लाभ बढ़ जाते हैं। इसे आप सलाद के रूप में कच्चा खा सकते हैं। ये कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। गर्मी के मौसम में सफेद प्याज पानी की कमी को दूर करती है क्योंकि इसमें पानी की प्रचुर मात्रा होती है। जानते हैं सफेद प्याज खाने के क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार : sardi jukam ka gharelu upchar

सफेद प्याज में क्या होता है-

सफेद प्याज में सल्फर कंपाउंड और फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही सफेद प्याज के सेवन से टयूमर का खतरा भी कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: हरड़ का मुरब्बे के फायदे: Harad ka Murabba ke Fayde

क्या हैं सफेद प्याज के फायदे-

लू से बचाती है- गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा अधिक होता है। इससे बचने के लिए सफेद प्याज का सेवन करना चाहिए। गर्मी की वजह से अगर किसी की नाक से खून आना या फिर नकसीर की समस्या हो तो भी इसके लिए सफेद प्याज खानी लाभकारी होती है।

स्पर्म काउंट बढ़ाएं- सफेद प्याज के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं इसमे पाए जाने वाला एंटीऑक्‍सीडेंट नेचुरल तरीके से स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सफेद प्याज- जो लोग खाने के साथ कच्ची प्याज का सेवन करते हैं उनकी आंखें प्याज का सेवन ना करने की तुलना में ज्यादा स्वस्थ रहती है। प्याज के सेवन से बॉडी में ग्लूटाथिओन का निर्माण होता है। यह एक प्रकार का प्रोटिन होता है।

ये भी पढ़ें: आंखों में चुभन का इलाज: aankhon mein chubhan ka ilaj