शरीर की कमजोरी कैसे दूर करे: Shareer ki kamjori kaise dur kare

फोटो: SabKuchGyan
फोटो: SabKuchGyan

शरीर में कमजोरी होना एक बेहद आम घटना है। आजकल की लाइफस्टाइल में परेशान होना बेहद आम है और परेशानी के कारण थकान तो उससे भी आम घटना है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कमजोरी महसूस होती है और वो कभी कम नहीं होती है। ये वो स्थिति होती है जो परेशानी का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

अगर आपके परिवार में या आप खुद कमजोरी का अनुभव करते हैं तो आपको ध्यान रखना होगा क्योंकि आजकल के दौर में परेशानियाँ बहुत जल्दी होती हैं। ऐसे में आपको खुद को कोरोनावायरस से भी बचाना है और अगर आप अबतक ऐसा नहीं करते थे तो अब आपको ऐसा जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: आंखों की एलर्जी का घरेलू उपाय: Aankhon ki allergy ka gharelu upaay

शरीर में कमजोरी कई जरूरी मिनरल्स की कमी से भी हो सकती है तो ऐसे में आपको कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए। इनके इस्तेमाल से आपको बेहद आराम मिलेगा और ये आपके लिए बेहद अच्छी बात होगी। आइए बिना वक्त गवाएं उन चीजों पर नजर डालते हैं जो आपको खानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: नारियल तेल में कपूर के 4 फायदे: Nariyal tel mein kapoor ke 4 fayde

शरीर की कमजोरी कैसे दूर करे

दालचीनी पाउडर और शहद - इन दोनों को एक साथ पीने से आपको शारीरिक कमजोरी और थकान से आराम मिलता है। ये ध्यान रखें कि हम शारीरिक कमजोरी को ठीक करने के बारे में बात कर रहे हैं और ये पूरे शरीर में होने वाली कमजोरी पर केंद्रित है। यहाँ किसी अंग विशेष के बारे में बात नहीं हो रही है और ना ही आपको नींद से उठने के बाद होने वाली थकान के बारे में बात हो रही है।

दूध एवं केले का सेवन - इन दोनों का सेवन करने से ना सिर्फ जिम जाने वाले बल्कि नॉर्मल जीवन वाले लोग भी ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। इससे ना तो आपको कोई साइडइफेक्ट होगा और ना ही शुगर बढ़ेगा क्योंकि दोनों से आपको सिर्फ ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है।

बादाम और खजूर - इन दोनों के नियमित सेवन से आपको शरीर में एक ताकत का एहसास होता है। शरीर में थकान मिनरल्स एवं विटामिन्स की कमी से महसूस होती है और अगर आप बादाम एवं खजूर का सेवन करेंगे तो आपको काफी लाभ देखने को मिलेगा। ये जीवन को सुचारु रखने में बेहद मददगार है।