जानिए बारिश के मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं-Janiye Barish Ke Mausam Me Dahi Khana Chaiye Ya Nahi

जानिए बारिश के मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए बारिश के मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में दही (Curd) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है, दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, जो एक हेल्दी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हैं, दही का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, हड्डियों मजबूत होती हैं। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। लेकिन बारिश के मौसम (Rainy Season) में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि बारिश के मौसम में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बारिश के मौसम में कई चीजों को न खाने की सलाह दी जाती है, जैसे तरबूज, खरबूज, आम आदि, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या बारिश के मौसम में दही खाना चाहिए ? बारिश के मौसम में दही खाने से स्वास्थ्य को फायदा पहुंचता है या नुकसान, तो आइए जानते हैं बारिश के मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं ?

जानिए बारिश के मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं- Janiye Barish Ke Mausam Me Dahi Khana Chaiye Ya Nahi In Hindi

बारिश के मौसम में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में दही में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए दही और उससे बनी चीजें नहीं खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही बारिश में पाचन तंत्र कमजोर भी हो जाता है, इसलिए अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो इससे गैस बनने की शिकायत भी हो सकती है। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में दही खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

बारिश के मौसम में दही खाने के नुकसान

1- बारिश के मौसम में दही का सेवन करने से सर्दी-जुकाम (Cold) और गले में खराश की शिकायत हो सकती है।

2- बारिश के मौसम में दही का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) कमजोर हो जाता है और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

3- अगर किसी के जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की शिकायत है, तो उसे बारिश के मौसम में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से दर्द और बढ़ सकता है।

4- बारिश के मौसम में दही में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, इसलिए अगर आप बारिश के मौसम में दही का सेवन करते हैं, तो इससे इंफेक्शन (Infection) का खतरा बढ़ जाता है।

5- दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप बारिश के मौसम में दही का सेवन करते हैं, तो इससे खांसी (Cough) की शिकायत हो सकती है। साथ ही सांस से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava