सही समय की नींद आपके शरीर के लिए क्यों जरूरी है

नींद
नींद

नींद आपके शरीर को रिसेट करने का काम करती है और अगर आपकी नींद सही ना हुई हो तो आपको दिन भर काम करने में कोई आनंद नहीं आता है। एक तरफ जहाँ ये बात सही है वहीँ ये बात भी सच है कि अधिक समय तक सोना सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसा शायद आपको ना लगे लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक यदि आप नियत समय से ज्यादा या कम सोते हैं तो आप अपनी सेहत के साथ साथ कई अन्य बीमारियों को भी मौका दे रहे हैं। इनमें मोटापा, डिप्रेशन, डायबिटीज जैसी घातक बीमारियाँ एवं परेशानियाँ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: अनकंडीशनल लव को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और खुशियाँ पाएं

नींद हर स्थिति में आपके लिए सहायक है क्योंकि सोते समय आप अपने शरीर को आराम दे रहे होते हैं। आपके द्वारा स्थिर रहना और कोई काम ना करना शरीर के अन्य अंगों को भी आराम देता है। आप अगर अब भी ये सोच रहे हैं कि अधिक सोना हानिकारक कैसे हो सकता है तो आपको बताते चलें कि अमेरिका के एक फाउंडेशन ने ये शोध करके पता लगाया है कि शरीर को अधिक समय तक नींद की अवस्था में पाने पर हमारे शरीर में कई एसिड एवं हॉर्मोन रिलीज होते हैं जो शरीर के तीन महत्वपूर्ण अंगों पर प्रहार करते हैं। इनमें दिमाग, दिल और किडनी शामिल हैं और इन तीनों के अंदर होने वाली परेशानी ही शरीर में सबसे घातक बीमारियों का कारण बनती है।

ये भी पढ़ें: मोबाइल एडिक्शन से बचकर अपनी हेल्थ एंड फिटनेस को बेहतर बनाएं

नींद कितने समय के लिए ली जानी चाहिए

डॉक्टर्स के मुताबिक प्रत्येक आयु वर्ग के लिए नींद का एक समय निर्धारित है और हमें उसी आधार पर अपनी नींद को को लेना चाहिए। यदि आप खुद को भी उपरोक्त घातक बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो अपनी सेहत के लिए नींद के नियत समय का ध्यान रखें:

ये भी पढ़ें: कीवी का ये फायदा जानकर आप इसे रात में जरूर खाएंगे

बच्चे

नवजात बच्चों के लिए उन्नीस घंटे तक की नींद को सही माना गया है। बच्चों के जीवन में उनके शरीर के सभी अंग बेहतर हो रहे होते हैं और उन्हें अपने आपको तथा अपनी सेहत को सुचारु रखने के लिए नींद लेना आवश्यक है। वैसे 11 से 17 घंटे की नींद भी सही मानी जाती है लेकिन 19 घंटे तक की नींद में भी कोई असुविधा नहीं है।

बच्चों के बड़े होते ही ये समय घटकर तेरह घंटे हो जाता है और यदि बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो उन्हें आठ से चौदह घंटे की नींद लेनी चाहिए। बच्चे की उम्र जब सत्रह साल की हो तो वो आठ से दस घंटे तक की नींद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पोस्ट पार्टम डिसऑर्डर क्या है और क्या है इसका समाधान

वयस्क एवं बुज़ुर्ग

वयस्क बच्चे आठ से दस घंटे की नींद ले सकते हैं लेकिन ग्यारह घंटे से अधिक नींद लेना सेहत के लिए सही नहीं है। वहीँ यदि आप बुज़ुर्ग हैं तो आप सात से नौ घंटे की नींद ले सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि नौ घंटे से ऊपर की नींद आपकी सेहत को खराब कर सकती है। अपनी सेहत को बरकरार और बेहतर बनाए रखने के लिए इन निर्धारित समयों का ध्यान रखें।

Edited by Amit Shukla