धूम्रपान बनाता है हड्डियों को कमजोर, जानिए अन्य नुकसान

धूम्रपान बनता है हड्डियों को कमजोर, जानिये अन्य नुकसान
धूम्रपान बनता है हड्डियों को कमजोर, जानिये अन्य नुकसान

धूम्रपान (smoking) सेहत (Health) के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। इसके बावजूद कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें धूम्रपान की लत लगी रहती है, जिसके कारण कई तरह की बीमारियों से वे पीड़ित होते हैं। आजकल बहुत कम उम्र के बच्चे भी सिगरेट की लत के शिकार होते जा रहें। जिससे न सिर्फ वे जल्दी बुढ़ापे का शिकार होते जा रहे हैं बल्कि इसकी वजह से कई और बीमारियों से भी वे पीड़ित हो रहे हैं। धूम्रपान करने से लंग्स बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है, सिगरेट के सेवन से हड्डियों पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जी हां, सिगरेट के सेवन से हड्डियां धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं। इसके कारण कम उम्र में ही कई तरह की समस्याएं शुरु हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं धूम्रपान करने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Ad

धूम्रपान बनाता है हड्डियों को कमजोर, जानिए अन्य नुकसान

Smoking makes bones weak, know other damages in hindi

दिल की बीमारी - धूम्रपान ज्यादा या कम नहीं, बल्कि धूम्रपान करना ही नुकसानदायक होता है। धूम्रपान करने से दिल की बीमारी (Heart disease) होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके सेवन से खून की धमनियों को नुकसान पहुंचता है। इससे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक जैसा खतरा हमेशा बना रहता है।

कैंसर - जो लोग धूम्रपान करते हैं, उन्हें कैंसर होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसके कारण वे किसी भी तरह के कैंसर (Cancer) से पीड़ित हो सकते हैं। जब आप सिगरेट पीते हैं, तो 'कार्सिनोजेंस' नाम का पदार्थ लंग्स टिशू को तेजी से बदलना शुरू कर देता है। बार बार धुएं के संपर्क में आने से कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं, जो कैंसर में बदल जाती हैं।

हड्डियां होती हैं कमजोर - सिगरेट के सेवन से धीरे धीरे हड्डियां कमजोर (Weak bones) पड़ने लगती हैं। एक अध्ययन के अनुसार सिगरेट पीने से शरीर में दो प्रोटीनों का निर्माण ज्यादा होने लगता है, जिससे अस्थि ऊतकों को हटाने वाली अस्थि कोशिकाओं ‘ओस्टेओक्लास्टस’ के निर्माण में वृद्धि होती है।

डायबिटीज का खतरा - धूम्रपान करने से डायबिटीज (Diabetes) का खतरा होता है। यह ग्लूकोज चयापचय को भी बिगड़ता है, जो कि टाइप 2 मधुमेह की शुरुआत हो सकती है प्रेगनेंसी के दौरान धूम्रपान करने वाली महिलाओं को गर्भस्राव संबंधी मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है साथ ही बच्चे को भी डायबिटीज का खतरा हो सकता है

उम्र बढ़ती है तेजी से - जो भी लोग सिगरेट पीते हैं कम समय में ही उनकी उम्र बहुत ज्यादा लगने लगती है। सिगरेट बुढ़ापा को तेजी से लाता है। इसमें पाया जाने वाला निकोटीन रक्त वाहिकाओं को कम करने का कारण बनता है, इसका मतलब है कि आपकी त्वचा की बाहरी परतों में रक्त प्रवाह कम होने लग जाता है। साथ ही त्वचा को पूरी तरह ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाता।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है कम - सिगरेट के ज्यादा सेवन से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कम होती है। जिससे आप किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने के लिए सक्षम नहीं रह पाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications