सोडा पीने के फायदे और नुकसान : Soda Peene Ke Fayde Aur Nuksan

सोडा पीने के फायदे और नुकसान (फोटो - myupchar)
सोडा पीने के फायदे और नुकसान (फोटो - myupchar)

जब भी गर्मी के मौसम आता है तो उस समय में चिलचिलाती धूप से बचने और प्यास को बुझाने के लिए अक्सर लोग सोडा पानी का सहारा लेते हैं। सोडा पानी का उपयोग सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है, शायद इस बात से लोग अंजान हैं। दरअसल, स्वादिष्ट ड्रिंक के रूप में बाजार में बिकने वाला सोडा थोड़ी देर के लिए हमें राहत दे सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सोडा वॉटर पानी की जगह ले सकता है। सोडा पानी को अत्यधिक मात्रा में लेने से सेहत को बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। जानते हैं सोडा पानी के फायदे और नुकसान।

सोडा पीने के फायदे – Benefits of Soda Water in Hindi

पाचन के लिए - सोडा पानी को कार्बोनेटेड वाटर भी कहा जाता है। इसको पीने से पाचन में सुधार होने में मदद मिल सकती है। सोडा वाटर पाचन को सुधारने में कुछ हद तक सहायक हो सकता है। इसलिए अगर किसी को पाचन की समस्या हो रही है तो ऐसे में सोडा पानी का सेवन कर सकते हैं।

कब्ज से राहत के लिए - कब्ज से राहत पाने के लिए भी सोडा पानी को उपयोग में लाया जा सकता है। कब्ज के सबसे आम कारणों में से एक है, पानी की कमी। वहीं पानी की इस कमी को पूरा करने के लिए पानी के स्थान पर इस्तेमाल किए जाने वाले स्वास्थ्य वर्धक पेय में सोडा पानी को भी शामिल करने की सलाह दी जाती है।

वजन घटाने के लिए - जो लोग अपना वजन कम करने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए सोडा पानी लाभकारी साबित हो सकता है। सोडा पानी का इस्तेमाल वजन घटाने के उपाय में शामिल किया जा सकता है। बशर्ते इसके साथ ही संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी किया जा सकता है।

सोडा पीने के नुकसान – Side Effects of Soda Water in Hindi

फैटी लिवर - अगर कोई सोडा पानी का अधिक सेवन करता है तो इसकी वजह से फैटी लिवर की समस्या भी हो सकती है।

दांतों को नुकसान - सोडा पानी के अधिक उपयोग से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए जितना हो इसका उपयोग कम मात्रा में ही करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।