सोडियम के शरीर के लिए फायदे: sodium ke shareer ke liye fayde

फोटो: Stanford University
फोटो: Stanford University

सोडियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। आपके खाने में जो स्वाद आता है वो नमक के कारण ही आता है और वो सोडियम से ही बनता है। सोडियम का इस्तेमाल सिर्फ नमक के लिए ही नहीं बल्कि आपके खून के प्रेशर, उसके बहाव और आपके दिमाग के कई तंत्रों के सही संचालन के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें: गिलोय और नीम के रस से डायबिटीज के रोगी पाएंगे आराम: Giloy aur Neem ke ras se diabetes ke rogi payenge aaram

अगर आप कम नमक खाते हैं लेकिन उतना जरूर खाते हैं जिससे खाना फीका ना हो तो ये एक अच्छी बात है क्योंकि सोडियम की अधिक मात्रा आपके शरीर में दिक्कतें पैदा कर सकती है। सोडियम अगर सिर्फ अपने कंपोनेंट में रहे तो इसमें आग लग सकती है। यही वजह है कि नमक के अंदर क्लोरीन भी होता है।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस से परेशान हैं तो इस डाइट का पालन करें: Coronavirus se pareshaan hain to is diet ka paalan karein

क्लोरीन और सोडियम मिलकर आपके नमक को बनाते हैं और आपकी सेहत को ठीक रखते हैं। आज तक आप सोडियम के बारे में या तो रसायन विज्ञान के क्लास में पढ़ते थे या फिर आपको इसके बारे में किताबों में देखने को मिलता था। इसके फायदों के बारे में हम सब बेहद कम जानते हैं जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

सोडियम के शरीर के लिए फायदे

पानी की कमी को रोकता है

सोडियम के कारण ही आपको प्यास लगती है। जब आप कुछ भी खाते हैं तो आपको प्यास लगती है और ये प्यास सोडियम के कारण आपके शरीर में उत्पन्न होती है। इसके बिना आप पानी का सेवन ही नहीं करना चाहेंगे और इससे आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

दांतों को दे मजबूती

आपने बचपन में अपने बड़ों से ये सवाल जरूर सुना होगा कि आपका दाँत कौन ले गया? इसके बाद बच्चे के तौर पर आपका जवाब सबके चेहरों पर मुस्कान ले आता था। जब आप छोटे होते हैं तो आपके शरीर में सोडियम और कैल्शियम की मात्रा कम होती है और जब उसकी मात्रा सही होती है तो नए दाँत आ जाते हैं।

दिमाग के विकास में मददगार

दिमाग का विकास करना बेहद जरूरी है। शरीर में दिमाग ही वो जरूरी अंग है जिसके होने से आपको सभी काम करने की शक्ति मिलती है। अगर आपका दिमाग सही रूप से विकसित नहीं है तो आपको काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि दिमाग ही पावरहाउस है।

ये भी पढ़ें: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खाएं हलवा: Immunity ko badhaane ke liye khaayein halwa

Edited by Amit Shukla