सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए?

सूजन (फोटो: हैलो स्वास्थ्य)
सूजन (फोटो: हैलो स्वास्थ्य)

अगर आपके शरीर में किसी भी जगह पर सूझन है तो आपको सिर्फ सही चीजों का इस्तेमाल ही इस परेशानी से बचा सकता है। सूजन होने पर आपको ना सिर्फ दर्द होता है बल्कि आपके शरीर का वो हिस्सा दूसरे हिस्सों के मुकाबले बड़ा हो जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर होता है और साथ ही आपको एक अजीब सा अनुभव होता है जो काफी कष्टकारी होता है।

ये भी पढ़ें: अनार खाने के 7 फायदे: Anaar khaane ke 7 fayde

ऐसे में ये जरूरी है कि आप खुद पर काम करें और अपने को किसी अन्य परेशानी से बचाएं। ये हर बार संभव नहीं है लेकिन अगर आप खुद पर कंट्रोल रखेंगे तो आप अमूमन ऐसी किसी परेशानी से बच सकेंगे जो आपके लिए डॉक्टर विजिट या अतिरिक्त पैसे के खर्च का कारण बन जाए।

ये भी पढ़ें: benefits of walking for good mental Health: सुबह-शाम इसलिए चलना चाहिए पैदल

अगर आपको सूझन हुई है तो आपको कई बार उसका असर चेहरे, या पैरों में स्पष्ट रूप में देखने को मिलता है। शरीर के अंदर किसी अंग में हुई सूझन आपको बाहर से नजर नहीं आएगी और ये काफी बड़ी परेशानी का कारण हो सकती है। ऐसे में आइए आपको उन आदतों और खासकर खानों के बारे में बताते हैं जो आपको सूझन के समय नहीं खाने चाहिए।

ये भी पढ़ें: सर के बाल की लंबाई को बढ़ाने के लिए इनको अपने खानपान का हिस्सा बनाएं

सूजन में ये नहीं खाना चाहिए

शरीर में सूजन होने की स्थिति में आपको ये चीजें नहीं खानी चाहिए:

जंक फूड: जंक फूड जिसमें फास्ट फूड, चिप्स इत्यादि सभी भोजन शामिल हैं आपके खाने में शामिल नहीं होने चाहिए। ये सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं।

तली हुई चीजें: फ्रेंच फ्राइज और डोनट्स जैसी चीजें आपके भोजन या डाइट का हिस्सा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ साथ फ्राइड चिकन एवं एग रोल को भी अपने खाने से हटा लीजिए।

चीनी से बने पदार्थ: मीठी चाय एवं सोडा से बनी चीजें सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। इसके साथ साथ एनर्जी एवं सॉफ्ट ड्रिंक भी सेहत के लिए सही नहीं है।