सुबह गर्म पानी और नींबू पीने के फायदे - Subah garam pani aur nimbu pine ke fayde

सुबह गर्म पानी और नींबू पीने के फायदे(फोटो-Hari bhoomi)
सुबह गर्म पानी और नींबू पीने के फायदे(फोटो-Hari bhoomi)

सुबह-सुबह गर्म पानी पीना तो फायदेमंद माना ही जाता है। लेकिन क्या आपको पता सुबह गर्म पानी में नींबू के कुछ बूंद मिलाकर पीने से स्वास्थ्य को कितना लाभ पहुंचता है। सुबह खाली पेट गर्म नींबू (Lemon) पानी पीने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। जानिए सुबह गर्म पानी और नींबू पीने के फायदे के बारे में।

सुबह गर्म पानी और नींबू पीने के फायदे ( subah garam pani aur nimbu pine ke fayde in hindi)

मोटापा करता है कम

जिनको मोटापे की शिकायत होती है और वह अपना वजन कम करना चाहते हैं तो उनको सुबह गर्म नींबू पानी पीना चाहिए। इसके रोजाना सेवन से आसानी से चर्बी घटती है।

पेट संबंधी बीमारी में लाभदायक

रोजाना सुबह गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीने से कभी भी पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होती है। साथ ही कब्ज जैसी बीमारियों में भी आराम मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

नींबू पानी हमारे शरीर के अंदर की सभी गंदगी को खत्म करता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसलिए जो व्यक्ति अक्सर बीमार पड़ते हैं उनको सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

स्किन बनाता है चमकदार

खाली पेट गर्म नींबू पानी पीने से न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है। बल्कि यह स्किन को भी चमकदार बनाता है। नींबू पानी पीने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है।

माउथ फ्रेशनर

नींबू को एक माउथ फ्रेशनर कहा जाता है। रोजाना सुबह गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से मुंह की बदबू खत्म हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava