सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे-Subah Khali Pet Anjeer Khane Ke Fayde

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर (Anjeer) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर का सेवन तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट भी मौजूद होता है। जानिए सुबह खाली पेट अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे (Subah Khali Pet Anjeer Khane Ke Fayde In Hindi)

कब्ज की शिकायत होती है दूर

अंजीर का सेवन कब्ज (Constipation) की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए रात में ही अंजीर को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर सुबह खाली पेट उसका सेवन कर लेना चाहिए।

हड्डियां होती हैं मजबूत

अंजीर का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 2 अंजीर का सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करना चाहिए।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

वजन बढ़ता है

अंजीर के सेवन से वजन (Weight) बढ़ाने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, कैलोरी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से वजन बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।