सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे-Subah Khali Pet Kiwi Khane Ke Fayde

सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी (Kiwi) एक ऐसा फल है, जिसको किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है। क्योंकि कीवी के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। कीवी में विटामिन सी मौजूद होता है। जिससे शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। वैसे तो आप कीवी का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं।

कैसे करें कीवी का सेवन

कीवी को ज्यादातर लोग छिल कर खाते है, लेकिन कीवी को छिल कर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि कीवी के छिलके में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होती है। अगर आपको कीवी ऐसे खाना नहीं पसंद है, तो आप कीवी का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे (Subah Khali Pet Kiwi Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट कीवी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की शिकायत से भी छुटकारा मिलता है।

हार्ट संबंधी बीमारी में फायदेमंद

अगर आपको हार्ट संबंधी कोई भी बीमारी हैं, तो कीवी का सेवन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। कीवी के सेवन से हार्ट (Heart) मजबूत होता है। साथ ही अगर कोई सुबह खाली पेट एक महीने तक कीवी का सेवन करता है, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत तेजी से कम होता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

सुबह खाली पेट कीवी के सेवन से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी कंट्रोल में रहता है। अगर किसी को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो, तो उसे रोजाना सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करना चाहिए।

पिंपल्स की शिकायत से मिलता है छुटकारा

आजकल अनियमित जीवनशाली और गलत खान-पान की वजह लोगों चेहरे के चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि कीवी में विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिससे स्किन पर ग्लो भी आता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

वजन होता है कंट्रोल

कीवी में मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसको रोजाना सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava