सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए: subah khali pet kya khana chahiye

फोटो- YOUTUBE
फोटो- YOUTUBE

व्यक्ति का खान पान जैसा होता है उसका शरीर वैसे ही बनता है। इसलिए कहा जाता है कि खाली पेट ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे शरीर को लाभ मिले। लेकिन कुछ लोग उठते ही चाय-कॉपी पीने के शौकिन होते हैं। बहुत कम लोगों को पता होता है कि सुबह क्या खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। जानते हैं आप अपनी सुबह की शुरूआत क्या खाकर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: वायरल बुखार का रामबाण इलाज: viral bukhar ka ramban ilaj

खाली पेट क्या खाना चाहिए-

भीगे बादाम- हर किसी को सुबर भीगे बादाम खाने चाहिए। बादाम में जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। अगर आप दिन की शुरूआत हेल्दी करना चाहते हैं तो हर सुबह 5 से 10 बादाम खाएं। बादाम को खाने से पहले उसके छिलके निकाल लें क्योंकि इसके छिलके में टैनिन होता है। वहीं भीगे बादान खाने से पाचन संबंधी समस्या भी नहीं होती।

चिया- छोटे-छोटे से दिखने वाले चिया के बीज सेहत के लिए बड़ा काम करते हैं। इसमें प्रोटीन का अच्छी मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। इसके सेवन से शरीर को जरूरी फैटी एसिड, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी मिलता है। इसके सेवन के लिए चिया के बीज को रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसका पानी पी लों या फिर इसे जूस में डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: घबराहट का रामबाण इलाज: Ghabrahat ka ramban ilaj

खजूर- दिन की शुरूआत एनर्जी के साथ करने के लिए अपने खाने में खजूर को शामिल करें। इसमे बहुत सारे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं और साथ ही बीमारियों से भी दूर रखते हैं। खजूर के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर रहती है। फाइबर के लिए खजूर बहुत अच्छा फल है।

ये भी पढ़ें: गैस का रामबाण इलाज: gas ka ramban ilaj