सुबह नीम की पत्ती खाने के फायदे-Subah Neem Ki Patti Khane Ke Fayde

सुबह नीम की पत्ती खाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह नीम की पत्ती खाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम (Neem) की पत्ती खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। इससे सेवन से कई बीमारियां ठीक होती हैं। नीम के पत्तियों के साथ-साथ नीम के तेल, छाल, फल में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। नीम में एंटी बैक्टेरियल और एंटी सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। साथ ही नीम में विटामिन सी (Vitamin C) की भी मात्रा पाई जाती है। नीम की पत्ती खाने में कड़वी जरूर लगती है। लेकिन यह कई बीमारियों से बचाती है। जानिए सुबह नीम की पत्ती खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह नीम की पत्ती खाने के फायदे (Subah Neem Ki Patti Khane Ke Fayde In Hindi)

खून को करता है साफ

नीम की पत्ती खाने से खून साफ (Blood Purifier) होता है। ज्यादातर बीमारियां खून में गदंगी होने के कारण ही होती है। अगर खून गंदा रहेगा तो कई बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्ती का सेवन करना चाहिए। ताकि खून साफ रहें।

पेट के लिए फायदेमंद

नीम की पत्ती का सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी भी ठीक होती है। पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। साथ ही एसिडिटी और कब्ज की समस्या से भी आराम मिलता है।

त्वचा पर आता है ग्लो

नीम की पत्ती त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। अगर किसी को पिंपल्स या दाग धब्बों की शिकायत है, तो उसको रोजाना सुबह खाली पेट 6-7 नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे पिंपल्स से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही चेहरे पर ग्लो (Glowing Skin) भी आ जाता है।

मुंह के छाले होते है ठीक

पेट में गर्मी होने की वजह से कई बार मुंह में छाले निकल जाते हैं। ऐसे में छाले से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह 5-6 पत्तियों का सेवन करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

नीम की पत्तियों का रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ती है। क्योंकि इसमें विटामिन सी की भी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है।

शुगर को करता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए नीम की पत्तियां बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। शुगर के मरीजों को रोजाना सुबह नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

दांत दर्द में मिलता है आराम

नीम की पत्तियों का सेवन दांत दर्द में भी आराम देता है। अगर किसी को दांत में दर्द की शिकायत है तो रोजाना 4-5 नीम की पत्तियों को चबा चबाकर खाना चाहिए। इससे मुंह के सभी कीटाणु मर जाते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

नीम की पत्ती आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना सुबह इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही अगर आंखों में जलन की समस्या होती है, तो वो भी ठीक हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।