शुगर में कौन सा फल खाना चाहिए: sugar me kon sa fal khana chahiye

फोटो-iwmbuzz
फोटो-iwmbuzz

शुगर में लोगों को अपने खाने पीने का बहुत ध्यान देना होता है। जिसकी वजह से लोग खाने पीने को लेकिर बहुत कंफ्यूजन में रहते हैं। इस बीमारी को सही नहीं किया जा सकता पर इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। जब भी फल की बात आती है तो लोग सोच में बड़ जाते हैं क्योंकि फलों में नैचुरल शुगर होता है। तो जानते हैं शुगर के मरीज को कौन से फल खाने चाहिए जिससे उनसे सेहत पर कोई नुकसान ना हो।

ये भी पढ़ें: खाली पेट अलसी खाने के 6 फायदे: khali pet alsi khane ke 6 fayde

जानिए शुगर में कौन से फल लाभदायक हैं-

कीवी- शुगर वाले मरीजों को कीवी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर हर रोज एक कीवी खाया जाए तो सेहत भी सही रहती है।

जामुन- शुगर वाले लोगों के लिए सबसे अच्छा फल जामुन माना जाता है। ये खून में शुगर के स्तर को सही रखने में मदद करता है। वहीं इसके बीज का सेवन भी लाभकारी होता है।

ये भी पढ़ें: अनानास के फायदे :Ananas ke Fayde

अमरुद- कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ-साथ ये फल शुगर वाले मरीजों के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी पाया जाता है।

सेब- वैसे तो सेब एक ऐसा फल है जिसका सेवन हर किसी को करना चाहिए। एक कहावत भी है कि once a apple day keeps a doctor away. क्योंकि इस फल में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, पाचन तंत्र को साफ करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने में मदद करते हैं। हर रोज एक सेब शुगर के मरीजों को भी करना चाहिए। सेहत मजबूत बना रहती है।

ये भी पढ़ें: स्ट्रेस कम करने के 6 उपाय: Stress kam karne ke 6 upay

Edited by Naina Chauhan