सूर्य नमस्कार के 6 फायदे: Surya namaskar ke 6 fayde

फोटो: FirstCry
फोटो: FirstCry

सूर्य नमस्कार को सभी योगासनों में सबसे प्रभावी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसको करने से शरीर के सभी अंगों को आराम मिलता है। शरीर में हड्डियों को जीवन का सबसे प्रभावी स्वरुप कहा जाता है क्योंकि अगर इनमें कोई दिक्कत आ गई तो आपके पूरे शरीर को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से पिगमेंटेशन होता है: Kis vitamin ki kami se pigmentation hota hai

वहीं अगर इंसान को अपनी सेहत को अच्छा करना हो तो उसे सूर्य नमस्कार करना चाहिए। ये इकलौता आसन आपके शरीर के लचीलेपन, फुर्ती, खून के बहाव और दिमाग की ताकत को अच्छा करने का काम करता है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है और उनके लिए सूर्य नमस्कार सबसे अच्छा साधन है।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

अगर आपको बैक पेन है या फिर शरीर में किसी भी प्रकार की दिक्कत है तो आपको इस आसन का इस्तेमाल करना चाहिए। वैसे ये जरूरी नहीं कि जब कोई परेशानी हो तब ही आप इस आसन का इस्तेमाल करें क्योंकि इस आसन का इस्तेमाल किसी भी समय किया जा सकता है। आइए आपको इसके कारण होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें: फलों और सब्जियों में विटामिन की सूची: Falon aur sabjiyon mein vitamin ki soochi

सूर्य नमस्कार के 6 फायदे

लचीलापन आता है - इसे सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है जिससे शरीर में लचीलापन आता है। अगर आपका शरीर एकदम स्टिफ हो गया है तो आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलता है।

वजन कम होता है - इसको करने से आप शरीर के हर अंग पर एक असर ड़ाल रहे होते हैं। ऐसा करते ही आपको ये महसूस होगा कि आपके शरीर के हर अंग का फैट कम हो रहा है। फैट कम होते ही आपका मोटापा भी कम हो जाएगा और ये एक अच्छी बात है।

शारीरिक मुद्रा में सुधार - ऐसे कई लोग हैं जो गलत तरह से उठते एवं बैठते हैं और ये लोग जब चलते हैं तो उससे कई प्रकार की परेशानियाँ पेश आती हैं। इन लोगों को बाद में अपने शरीर में परेशानियाँ दिखाई देती हैं और ऐसे में खुद को बचाने के लिए सूर्य नमस्कार बेहद प्रभावी माना जाता है।

पाचन क्रिया में सुधार - पेट में परेशानी हो रही है तो आपको सूर्य नमस्कार करना ही चाहिए। अगर आपको गैस बनती है या आपका पेट हमेशा कड़ा महसूस करता है तो इसको करते ही आपका पेट नर्म होने लगेगा और धीरे धीरे आपकी पाचन क्रिया भी ठीक हो जाएगी जो बेहद जरूरी है।

हड्डियाँ हों मजबूत - सूर्य नमस्कार करने से आपकी हड्डियाँ मजबूत होती हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप सूर्य नमस्कार करते हैं तो शरीर में विटामिन डी की मात्रा बढ़ जाती है। ये आपके शरीर में कैल्शियम को बढ़ाता है और आपके लिए फायदेमंद होता है।

तनाव को करे दूर - आजकल के दौर में तनाव सबसे बड़ी परेशानी है और अगर आप भी इससे दो चार हो रहे हैं तो आज ही सूर्य नमस्कार करने लगें। ऐसा कुछ समय करते ही आपको तनाव में कमी और फिर उसके खत्म होने की स्थिति नजर आएगी।