मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए करें एलोवेरा का इस्तेमाल-Muhason se chhutkara paane ke liye karen aloevera ka istemal

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए करें एलोवेरा का इस्तेमाल
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए करें एलोवेरा का इस्तेमाल

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन साफ और ग्लो करे। लेकिन पिंपल कई बार चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देती है। पिंपल एक आम समस्या है लेकिन इसका सामना अधिकतर टीनएजर्स या फिर कई बड़े लोग करते हैं। मुंहासे चेहरे पर बिलकुल अच्छे नहीं लगते और इनमें होने वाले दर्द की वजह से लोग इससे परेशान रहते हैं। ऐसे में बहुत से लोग मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग तरकीबें ढूंढते हैं लेकिन उसके बाद भी उनके हाथ केवल निराशा ही लगती है। इसलिए आज हम आपके साथ एक सीक्रेट शेयर करने वाले हैं। दरअसल, मुंहासों को दूर भगाने के लिए आपको केवल ऐलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) की जरूरत है। ऐलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) का इस्तेमाल कई सारी चीजों के लिए किया जाता है लेकिन इसे मुख्य तौर पर त्वचा को नमी देने के लिए जाना जाता है। साथ ही ये त्वता को नेचुरल ग्लो देता है।

मुंहासों के लिए क्यों करें ऐलोवेरा का इस्तेमाल-Why Use Aloe Vera For Acne in hindi

ऐलोवेरा को आमतौर पर इसकी मेडिक्लीनल प्रोपर्टीज के लिए जाना जाता है। साथ ही बहुत से लोग इसका इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए भी करते हैं। ऐलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, सी और ई रेडिकल्स को दूर करते हैं और त्वचा को जीवंत करते हैं। वहीं इसमें मौजूद सैलिक्लिक एसिड में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी प्रोपर्टीज होती हैं। इस वजह से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा ऐलोवेरा त्वचा में कोलाजन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है, जिससे त्वचा जल्दी से ठीक हो जाती है।

स्किन के लिए कैसे करें ऐलोवेरा का इस्तेमाल-How to use aloe vera for skin in hindi

प्योर ऐलोवेरा जेल-Pure Aloe Vera Gel

यह ऐसा ट्रीटमेंट है जो आपको रात को सोने से पहले करना चाहिए। आपको इसके लिए केवल ऐलोवेरा जेल की जरूरत है। इसके लिए एलोवेरा जेल को लें और रात को सोने से पहले सीधे चेहरे पर अप्लाई करें।

ऐलोवेरा जेल और शहद- Aloe vera gel and honey

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रोपर्टीज होती हैं, जो मुंहासे उत्तपन्न करने वाले बैक्टीरिया को दूर रखती है।

ऐलोवेरा जेल और हल्दी- Aloe vera gel and turmeric

हल्दी एक ऐसा मसाला है, जिसे इसकी एंटीऑक्सिडेंट, एंटीमाइक्रोबल, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक प्रोपर्टीज के लिए जाना जाता है। इसमें एक्टिव कंपोनेंट होते हैं, जो मुंहासें उत्तपन्न करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं और त्वचा को मुंहासों से बचाते हैं। हल्दी और एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाने से मुंहासे से तुरंत छुटकारा मिल सकता है।

ऐलोवेरा जेल और नींबू का रस-Aloe vera gel and Lemon juice

नींबू में काफी अधिक मात्रा में विटामिन सी और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा नींबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट प्रोपर्टीज भी होती हैं, जो मुंहासें कम करने में मदद करती हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

ऐलोवेरा जेल, दालचीनी और शहद-Aloe Vera Gel, Cinnamon and Honey

शहद और दालचीनी दोनों को ही उनकी एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रोपर्टीज के लिए जाना जाता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।