चन्दन के तेल के उपयोग, फायदे और नुकसान 

चन्दन के तेल के उपयोग, फायदे और नुकसान
चन्दन के तेल के उपयोग, फायदे और नुकसान

चन्दन के तेल का उपयोग लोग सदियों से करते आ रहे हैं। इसको लोग कई तरह से उपयोग में लाते हैं। चंदन का तेल त्वचा, बालों के लिए उपयोग में भी लाया जाता है। चंदन के तेल के में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो बेहद ही लाभकारी होते हैं। चंदन का तेल सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। तो चलिए जानते हैं, इसके उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में।

youtube-cover

चंदन के तेल का उपयोग और फायदे 5 Uses and benefits of sandalwood oil

चेहरे को सुंदर बनाने के लिए (To beautify the face) - चंदन के तेल को यदि सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो ये चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकता है। इसे आप सीधे चेहरे पर लगा सकते हैं, या फिर आप इसको बेसन, हल्दी और कुछ बूंद चंदन के तेल की मिलाकर, इसमें पानी डालें और एक पेस्ट की तरह तैयार करके चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरे पर कुछ ही दिनों में निखार आ जाएगा।

त्वचा रोगों के लिए लाभकारी (Beneficial for skin disease) - त्वचा के रोगों के लिए चंदन का तेल बहुत असरकारक होता है। इसके लिए आपको चंदन का तेल और नींबू का रस बराबर मात्रा में लेनी है और उसे चर्म रोगों पर लगाना है। इससे खुजली और जलन में आराम मिलेगा।

चिंता को करे कम (Reduce anxiety) - चंदन के तेल को यदि आप अपने माथे पर लगाएंगे, तो इससे सिर में ठंडक मिलेगी साथ ही मन शांत भी रहेगा। जब भी आपको ऐसा लगे की आप बहुत ज्यादा चिंता में है, तो इसका इस तरह से उपयोग किया जा सकता है।

मुहांसों के लिए भी फायदेमंद ( Beneficial for acne) - चंदन के तेल को यदि आप चेहरे पर हुए मुहांसों पर लगाएंगी, तो इससे मुहांसों से आराम मिलेगा। चंदन की तासीर बहुत ठंडी होती है, जिसके उपयोग से मुहांसों में बहुत आराम मिलता है।

बालों के लिए लाभदायक (beneficial for hair) - जो लोग बालों में कलर करवाते हैं, या फिर बालों को स्ट्रेट करवाते हैं उनके लिए चंदन का तेल बहुत लाभकारी हो सकता है। क्योंकि इन सभी ट्रीटमेंट की वजह से बाल डैमेज होने लगते हैं। लेकिन, अगर आप चंदन का इस तरह से इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने बालों को सुरक्षित रख सकते हैं। उसके लिए आपको करना होगा कि जितना आप शम्पू लेते हैं उतना लें और पानी मिलाकर झाग बना लीजिए और इसमें 10 से 12 बूंद चंदन का तेल डालकर, इससे अपने बालों को धोंए। आप देखेंगे कि आपके बालों पर, जो केमिकल के दुष्प्रभाव पड़ते हैं वो खत्म हो जाएंगे।

चंदन के तेल के नुकसान Disadvantages of sandalwood oil

चंदन के तेल का ज्यादा उपयोग कई बार एलर्जी का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसको बहुत कम मात्रा में उपयोग करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

चंदन के तेल का सेवन करने से पहले किसी जानकार व्यक्ति की सलाह लें। ज्यादा सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications