सफेद पेठे के 4 उपयोग, 6 फायदे- Safed Pethe Ke Upyog, Fyade

सफेद पेठे के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सफेद पेठे के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सफेद पेठा (Ash Gourd) का उपयोग सब्जी, जूस जैसी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं, साथ ही सफेद पेठे का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सफेद पेठा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सफेद पेठे का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सफेद पेठे में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, ऊर्जा, विटामिन ए, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और थियामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सफेद पेठे के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

सफेद पेठे के 4 उपयोग, 6 फायदे

सफेद पेठे के उपयोग

1- सफेद पेठे का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

2- सफेद पेठे की सब्जी बनाई जा सकती है।

3- सफेद पेठे का उपयोग मिठाई बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- सफेद पेठे का उपयोग हलवा बनाने के लिए किया जा सकता है।

सफेद पेठे के फायदे

1- सफेद पेठे में विटामिन सी और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए सफेद पेठे का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

2- कैंसर (Cancer) एक गंभीर बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप सफेद पेठे का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सफेद पेठे में कैंसर से बचाने वाले गुण होते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

3- सफेद पेठे का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सफेद पेठा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सफेद पेठे का सेवन का करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है।

4- नाक से खून आने की शिकायत होने पर सफेद पेठे का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से खून आने की शिकायत से काफी हद तक छुटकारा मिलता है।

5- जिन लोगों को कब्ज (Constipation) की शिकायत होती है, उन्हें सफेद पेठे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सफेद पेठे का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

6- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सफेद पेठे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava