गाजर के 7 उपयोग, 8 फायदे- Gajar Ke Upyog, Fayde

गाजर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गाजर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गाजर (Carrot) का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही गाजर का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गाजर पोषक तत्वों का भंडार होता है। गाजर का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि गाजर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं गाजर के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

गाजर के 7 उपयोग, 8 फायदे

गाजर के उपयोग

1- गाजर की सब्जी बनाई जा सकती है।

2- गाजर का जूस बनाया जा सकता है।

3- गाजर का हलवा बनाया जा सकता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

4- गाजर का सेवन सलाद के रूप में किया जा सकता है।

5- गाजर का अचार बनाया जा सकता है।

6- गाजर की स्मूदी बनाकर सेवन किया जा सकता है।

7- गाजर का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए किया जा सकता है।

गाजर के फायदे

1- गाजर का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

2- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए गाजर का सेवन काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि गाजर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मददगार साबित होते हैं।

3- गाजर का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि गाजर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है, साथ ही पाचन से जुड़ी सभी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

4- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए गाजर का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि गाजर में पोटैशियम मौजूद होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।

5- गाजर का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गाजर में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

6- गाजर में विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

7- गाजर का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि गाजर में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए अगर आप गाजर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल होता है।

8- गाजर का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि गाजर में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।