विटामिन डी 3 की कमी के लक्षण: Vitamin D3 ki kami ke lakshan

फोटो: नवभारत टाइम्स
फोटो: नवभारत टाइम्स

विटामिन डी 3 की कमी से शरीर में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर आपका शरीर अच्छा है और आपको एकाएक कुछ परेशानी पेश आई है तो ये ना समझें कि इसका कारण विटामिन डी 3 की कमी है। हम अमूमन खुद ही अपने डॉक्टर बन जाते हैं जिसकी वजह से काफी परेशानी होती है।

ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते है: kis vitamin ki kami se baal jhadte hai

विटामिन डी 3 की कमी होने पर सिर्फ डॉक्टर को दिखाएं। यहाँ जरूरी है कि आप कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आपकी परेशानी बढ़ जाए। हम सब अपनी सेहत को ठीक करने के लिए कई प्रकार की परेशानियों को भी साथ साथ जीवन का हिस्सा बना लेते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसी किसी भी परेशानी से बचना चाहिए क्योंकि ये सेहतमंद नहीं बनाता है।

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ और शारीरिक फिटनेस का ध्यान: Restore Mental Health and Physical Fitness after Breakup

विटामिन डी3 की कमी के संकेत

इन स्थितियों के होने पर आप ये कह सकते हैं कि आपके शरीर में विटामिन डी3 की कमी है। यहाँ पर भी हम आपको ये सलाह देंगे कि एक डॉक्टर को दिखाकर ही इस बात की पुष्टि करें क्योंकि कई बार हम किसी अन्य कारण से भी इस स्थिति में हो सकते हैं:

ये भी पढ़ें: पतले होने के लिए क्या खाना चाहिए: patle hone ke liye kya khaana chahiye

बार बार बीमार होना - बीमारी कभी भी अच्छी चीज नहीं है। अगर आप बार बार बीमार हो रहे हैं तो उसकी एक बड़ी वजह ये होगी कि आपकी इम्युनिटी कम हो गई है। ऐसी स्थिति में आपको लंग, सर्दी-खांसी या फिर बुखार भी लगातार होता रहता है।

थकान महसूस होना - नींद ज्यादा आना या फिर थकावट ज्यादा महसूस होना भी इसका एक अहम कारण हो सकता है। अगर आपको ऐसी परेशानी रहती है तो ये विटामिन डी3 की कमी के कारण भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद का ध्यान रखें।

हड्डियों के टूटने की स्थिति - अगर आपको ऐसा लग रहा है कि हड्डियों में परेशानी है और ऐसा भी हो रहा है कि आपको कोई चोट आई हो तो आप इसको तुरंत चेक करवाएं क्योंकि ये एक बड़ी परेशानी का कारण हो सकता है।

Edited by Amit Shukla