विटामिन ई की कमी के लक्षण और घरेलू इलाज-Vitamin E Ki Kami Ke Lakshan Aur Gharelu Ilaaj

विटामिन ई की कमी के लक्षण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
विटामिन ई की कमी के लक्षण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। शरीर में एक भी विटामिन्स की कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। उसी में से एक महत्वपूर्ण विटामिन, विटामिन ई (Vitamin E) है। शरीर में विटामिन ई की कमी से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। साथ ही विटामिन ई इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए भी बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है, शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर आप विटामिन ई से भरपूर आहारों का सेवन कर के इस विटामिन की कमी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इसकी कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।

विटामिन ई की कमी के लक्षण और घरेलू इलाज (Vitamin E Ki Kami Ke Lakshan Aur Gharelu Ilaaj In Hindi)

विटामिन ई की कमी के लक्षण

- कमजोरी महसूस होना

- मांसपेशियों में दर्द

- आंखों से धुंधला दिखाई देना

- त्वचा संबंधी समस्या होना

- बाल अधिक झड़ना

- पाचन संबंधी समस्या होना

- इम्यून सिस्टम कमजोर होना

- एनीमिया की शिकायत होना

विटामिन ई की कमी को दूर करने के घरेलू इलाज

1- शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर बादाम (Almond) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए इसका रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से विटामिन ई की कमी दूर होती है।

2- विटामिन ई की कमी होने पर अखरोट (Walnut) का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में विटामिन ई अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में विटामिन ई की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।

3- विटामिन ई की कमी होने पर ब्रोकली (broccoli) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ब्रोकली विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से विटामिन ई की कमी दूर होती है। इसके लिए आप ब्रोकली के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

4- विटामिन ई की कमी होने पर जैतून के तेल (olive oil) में खाना पकाकर खाना चाहिए। क्योंकि जैतून के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, इसलिए अगर किसी के शरीर में विटामिन ई की कमी है, तो उसे जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

5- कच्चा पपीता (raw papaya) विटामिन ई का अच्छा स्रोत होता है। इसलिए शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर कच्चे पपीता को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से विटामिन ई की कमी दूर होती है।

6- विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए पालक (Spinach) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पालक में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप पालक या पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन ई की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।