प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या नहीं खाना चाहिए - Pregnancy Ke Pahle Mahine Me Kya Nahi Khana Chahiye

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या नहीं खाना चाहिए ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या नहीं खाना चाहिए ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

प्रेगनेंसी (Pregnancy) एक ऐसा दौर है, जिसमें प्रेगनेंसी पता लगने के पहले दिन से ही हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या खा सकते हैं और क्या नहीं। अक्सर महिलाएं शुरुआत के दिनों में ही कुछ ऐसी गड़बड़ कर देती हैं जिससे उनको बहुत बड़ खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है कि प्रेगनेंसी में के दौरान अच्छा खाना, अच्छा सोचना, अच्छी बाते करना बहुत आवश्यक होता है और पहले महीने में तो खासकर खुद का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। एक प्रेगनेंट महिला को यह पता होना चाहिए कि उसे क्या खाना है और क्या नहीं। लेकिन कई बार महिलाओं को इस बारे में जानकारी नहीं होती। इसके लिए आज हम इस लेख के जरिए आपको जानकारी देंगे।

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या नहीं खाना चाहिए

गर्म तासीर की चीजों का न करें सेवन (Do not consume hot things) - प्रेगनेंसी के दौरान गर्म चीजों का सेवन करना बिल्कुल ही बंद कर दें। जिस दिन भी आपको पता लगे की आप मां बनने वाली हैं। उसी दिन से आप गर्म तासीर वाले खाने या पीने का सेवन बंद करें। गर्म तासीर की चीजें खाने से मिसकैरेज का खतरा होता है। जिससे ब्लीडिंग शुरू हो सकती है। इसलिए इस बात का खासा ध्यान रखें कि गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।

कच्‍चे अंडे (Raw eggs) - प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में कच्‍चा अंडा या इससे बनी चीजों का सेवन भूलकर भी न करें। क्योंकि इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग होने का खतरा होता है। मैयोनीज न खाएं। अंडे का सफेद और पीला हिस्‍सा पकाने के बाद प्रेगनेंट महिलाओं के लिए सुरक्षित होता है। और अधपका अंडा खाने से भी बचे।

सहजन (Drumstick) - सहजन खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, लेकिन सहजन का सेवन प्रेगनेंसी के समय नहीं करना चाहिए। दरअसल इसमें एल्‍फा सिटोस्‍टेरोल होता है जो गर्भ में पल रहे शिशु की जान ले सकता है। इस इस्ट्रोजन जेसे यौगिक की वजह से मिसकैरेज हो सकता है।

अनानास (Pineapple) - प्रेगनेंसी के दिनों में अनानास का सेवन न करें। अनानास खाने में बहुत स्‍वादिष्‍ट और पोषक तत्‍वों से भरपूर फल है, लेकिन गर्भावस्‍था के शुरुआती महीनों में ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। यदि कोई महिला प्रेगनेंसी के पहले तीन महीनों में अनानास का सेवन करती है, तो मिसकैरेज का खतरा हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।