पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं - Pet Me Gas Ho To Kya Khana Chaiye Aur Kya Nahi

पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

पेट में गैस Acidity की समस्या होना बहुत आम है। लेकिन गैस का होना कई बार सर दर्द बन जाता है। शरीर में कहीं भी कुछ भी समस्या हो, तो परेशानी होती ही है। लेकिन इस दौरान भी कई लोग मसालेदार भोजन का सेवन कर लेते हैं जिससे समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। इस बात का ध्यान रखें कि पेट में गैस की परेशानी हो, तो ऐसे में हल्का और बिना मसाले का खाना खाएं। वहीं जिन लोगों को पेट में ज्यादा गैस बनने की समस्या होती है उन्हें भोजन में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे गैस की समस्या कम हो और इस बात पर भी ध्यान दें कि गैस की समस्या में क्या नहीं खाएं।

गैस की समस्या में क्या खाएं और क्या नहीं

केला (Banana) - पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए केला का सेवन करें। केले के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। दरअसल, केले में आयरन और कैल्शियम मौजूद होता है, जो पेट में गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

नारियल पानी का करे सेवन (Drink coconut water) - नारियल पानी के सेवन से पेट में गैस की समस्या से बहुत जल्दी राहत मिलती है। जिन लोगों को पेट में गैस की परेशानी बनी रहती है। उन्हें सुबह चाय या कॉफी की जगह नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे गैस में आराम मिलेगा।

ठंडा दूध (Cold milk) - गैस की समस्या में ठंडे दूध का सेवन से बहुत राहत दिलाता है।

गैस की समस्या में क्या न खाएं

कटहल (Jackfruit) - जिन लोगों को गैस की परेशानी होती है उन्हें भूलकर भी कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। कटहल की प्रकृति बादी होती है। बादी चीजें गैस में खाना जहर समान होता है। इसलिए कटहल का सेवन न करें।

अरबी (Taro) - अरबी का सेवन गैस की समस्या में बहुत हानिकारक होता है। अरबी खाने में तो स्वादिष्ट लगती है। लेकिन अरबी खाने से पेट में गैस की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि अरबी में गैस बनाने की प्रकृति होती है। साथ ही इसमें बादी भी बहुत ज्यादा होती है।

राजमा (Beans) - राजमा में गैस बनाने की प्रकृति होती है जिसके चलते, राजमा के सेवन से गैस पीड़ित व्यक्ति को और भी ज्यादा परेशानी होने लगती है। इसलिए जिन लोगों को गैस की समस्या होती है उन्हें राजमा का सेवन नहीं करना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट (Dairy products) - दूध और डेयरी प्रोडक्ट में लैक्टोज मौजूद होता है, और कई लोगों को इसे पचाने में परेशानी होती है। जिन लोगों को गैस, कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें दूध डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए।

चाय और कॉफी (Tea and Coffee) - चाय और कॉफी एक ऐसी ड्रिंक है जिसके सेवन से किसी भी नार्मल इंसान को भी गैस की समस्या हो सकती है। चाय और कॉफी में कैफीन होता है जिसके सेवन से गैस बनना शुरू हो जाती है।

मूली और प्याज का न करें सेवन (Do not consume radish and onion) - गैस की समस्या में मूली और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें गैस बनाने वाले तत्व होता है जो उन लोगों को परेशान करता है जिन्हें गैस की समस्या होती है। रात में मूली और प्याज का सेवन नहीं करें इससे किसी भी नार्मल व्यक्ति को भी परेशानी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki