शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए - Sugar Mein Subah Kya Khana Chahiye

शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए (फोटो - sportskeedaहिंदी)
शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए (फोटो - sportskeedaहिंदी)

आज के समय में शुगर (Diabetes) की बीमारी आम हो गयी है। फिर भी शुगर उन खतरनाक बीमारियों में से एक है जो जीवन भर दूर नहीं हो पाती हैं। मधुमेह रोगियों को शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए खान-पान का खासकर ख्याल रखना आवश्यक हो जाता है। ज्यादातर लोग सही खान-पान फॉलो नहीं कर पाते हैं जिससे सेहत पर सीधा असर पड़ता है। मोटापा, सूजन, अस्थिर ब्लड प्रेशर, नेत्र सम्बंधित समस्या, स्ट्रोक आदि होने का संकट मधुमेह की बीमारी में बढ़ जाता है।

डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ना अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में आपको ऐसे खान-पान का चुनाव करना चाहिए जो ब्लड शुगर लेवल का स्तर नियंत्रित रख सके। मधुमेह रोगियों के लिए सुबह का भोजन जरूरी माना जाता है, यह रात के भोजन के बाद के 8-9 घंटो के अंतराल के बाद ब्लड शुगर लेवल के नियंत्रण के लिए जरूरी होता है। इस लेख के माध्यम से आपको शुगर में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या खाकर शुगर का स्तर नियंत्रित रखा जा सकता है, इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए

1. दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea)

दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। दालचीनी में पॉलीफेनोलिक्स (Polyphenolics) होने के कारण यह इंसुलिन सिग्नलिंग और ब्लड शुगर को प्रभावित करके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।

2. करी पत्ता (Curry leaves)

करी पत्ते में मौजूद गुण ब्लड शुगर के स्तर को कम करने व नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबोलिज्म को सुचारु रूप से चलाता है और पाचन को सही करता है। इसे सुबह खाली पेट चबाकर या जूस में लिया जा सकता है।

3. जामुन का रस (Jamun juice)

जामुन में मौजूद फाइबर भी मेटाबोलिज्म को तेज़ करता है और यह शुगर को कम करने में मदद करता है। जामुन का रस सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है।

4. पपीता (Papaya)

पपीता पेट साफ रखने में मदद करता है। पपीते में मौजूद फाइबर अपच को सही करता है और मेटाबोलिज्म दर को बढ़ाता है। पाचन सही होने से ब्लड शुगर संतुलित रहती है। इसी कारण से मधुमेह रोगियों को पपीता खाने का सुझाव दिया जाता है।

5. अंकुरित मेथी (Sprouted Fenugreek)

शुगर का स्तर कम करने में अंकुरित मेथी को हमेशा फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद फाइबर शुगर लेवल को खासकर मैनेज करने में मदद करता है। आप सेवन के लिए इसका सलाद बनाकर ले सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar