पेट की परेशानी में कौन सी दाल है ज्यादा फायदेमंद, पाएं पूरी जानकारी 

पेट की परेशानी में कौन सी दाल है ज्यादा फायदेमंद, पाएं पूरी जानकारी
पेट की परेशानी में कौन सी दाल है ज्यादा फायदेमंद, पाएं पूरी जानकारी

पेट (Stomach) की परेशानी के चलते अक्सर लोग परेशान रहते हैं। पेट सबसे ज्यादा नाजुक अंग होता है। इसमें कुछ भी गलत खाने से सीधा असर पेट पर ही पड़ता है। आजकल पेट की समस्या ज्यादा सुनने को मिलती है और वो इसलिए, क्योंकि आजकल लोगों का खानपान बहुत अलग हो चुका है। जहां पहले लोग शुद्ध शाकाहारी घर का बना हुआ खाते थे। वहीं अब ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद करने लगे हैं। साथ ही नॉन वेज की खपत भी बहुत ज्यादा बढ़ती चली जा रही है। जिसके कारण लोगों का पेट खराब होना बहुत आम बात हो गई है।

लेकिन लगातार पेट का खराब होना कई बीमारियों की वजह बन सकता है। अब बात ये आती है कि पेट की परेशानी में क्या खाया जाए, जो आसानी से पच सके। तो इसका जवाब है दालें (pulses)। जी हां, यदि आप पेट की किसी भी परेशानी में इन दालों का सेवन करेंगे, तो काफी जल्दी आराम मिलेगा। तो आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि कौन सी दाल खाना पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है।

पेट की परेशानी में कौन सी दाल है ज्यादा फायदेमंद, पाएं पूरी जानकारी - Which pulse is more beneficial in stomach problem, get complete information In Hindi

मूंग की दाल - पेट में किसी भी तरह की परेशानी क्यों न हो, खाने में अगर मूंग की दाल का सेवन किया जाए, तो ये पेट को हल्का रखने के साथ ही साथ पेट जल्दी भी ठीक करती है। यानी मूंग की दाल पेट के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मूंग की दाल में फाइबर (fiber) अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे उसको डाइजेस्ट करने में बहुत आसानी होती है इसलिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

छिलके वाली मूंग दाल - अभी हमने बात की मूंग की दाल के बारे में और अब हम बात करेंगे छिलके वाली मूंग दाल के बारे में। जिस तरह से मूंग की दाल का सेहत के लिए फायदे मिलते हैं उसी तरह छिलके वाली मूंग की दाल के भी कई फायदे होते हैं। दरअसल इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। छिलके के सेवन से पाचन बहुत आराम से हो जाता है। यही नहीं इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। इसलिए छिलके वाली दाल को भी खाने की सलाह दी जाती है।

मूंग मसूर की दाल - मूंग और मसूर की दाल भी पेट के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसके सेवन से पाचन (digestion) सही बना रहता है। इस मिक्स दाल का सेवन आप खिचड़ी बनाकर भी कर सकते हैं। देखा जाए तो बारिश के मौसम में पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है जिससे पेट में अलग अलग परेशानी बनी रहती है। लेकिन अगर आप इस दौरान मूंग मसूर की दाल का सेवन करते हैं, तो ये पेट की तंदुरुस्ती के लिए बेहद फायदेमंद होगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।