जानिए गर्मी में फ्रिज या मटका कौन सा पानी है सही, क्या है फायदे और नुकसान- Janiye Fridge Ya Matka Kon Se Pani Ka Karna Chaiye Sevan

जानिए गर्मी में फ्रिज या मटका कौन सा पानी होता है सही, क्या है फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए गर्मी में फ्रिज या मटका कौन सा पानी होता है सही, क्या है फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी का मौसम (Summer Season) शुरू होते ही लोग ठंडा पानी पीना चाहते हैं। जिसके लिए लोग फ्रिज में रखे पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। जी हां गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग फ्रिज के पानी का सेवन करते हैं, लेकिन फ्रिज का पानी (fridge water) पीने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए फ्रिज का पानी पीने से अच्छा है, आप मटके का पानी (Matke ka Pani) पिएं। क्योंकि मटके का पानी आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि मटके के पानी में जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसलिए मटके कान पानी पीने से आप स्वस्थ भी रहेंगे, साथ ही कई बीमारियों के शिकार होने से भी बच सकते हैं। इसलिए गर्मी में फ्रिज से ज्यादा मटके के पानी का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं मटके का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं और फ्रिज का पानी पीने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

गर्मी में फ्रिज या मटका कौन सा पानी है सही, क्या है फायदा और नुकसान (Janiye Fridge Ya Matka Kon Se Pani Ka Karna Chaiye Sevan In Hindi)

मटके का पानी पीने के फायदे

- मटके का पानी पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मटके का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही एसिडिटी (Acidity) की शिकायत दूर होती है।

- गर्मी के मौसम में लू और धूप की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप मटके का पानी पीते हैं, तो लू से बच सकते हैं। क्योंकि मटका मिट्टी से बनता है और मिट्टी में खास विटामिन्स और मिनरल्स पाये जाते हैं।

- मटके का पानी वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मटके का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।

- मटके के पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- मटके का पानी पीने से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि मिट्टी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

- मटके का पानी स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मटके का पानी पीने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

फ्रिज का पानी पीने के नुकसान

- फ्रिज का ठंडा पानी आंत को काफी नुकसान पहुंचाता है। क्योंकि ठंडा पानी पीने से आंत सिकुड़ जाती है।

- फ्रिज का ठंडा पानी से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है। क्योंकि फ्रिज का पानी पीने से पेट साफ नहीं होता है, जिससे कब्ज (Constipation) की शिकायत हो सकती है। साथ ही पाचन तंत्र भी कमजोर हो सकता है।

- फ्रिज का ठंडा पानी अधिक मात्रा में सेवन करने से आप टॉन्सिल के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए फ्रिज के पानी का सेवन कम से कम करना चाहिए।

- फ्रिज का पानी पीने से इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से आप अक्सर बीमार पड़ सकते हैं।

- फ्रिज का पानी पीने से गले में खराश या गले में संक्रमण की शिकायत हो सकती है। साथ ही ठंडा पानी पीने की वजह से गला बैठ जाता है।

- फ्रिज का पानी पीने से आप मोटापा (Obesity) के शिकार भी हो सकते हैं। क्योंकि फ्रिज के ठंडे पानी से फैट बर्न होने में मुश्किल होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava