5 चीज़ें जो वर्कआउट करने के बाद नहीं खानी चाहिए

Enter caption

फिट हम सब रहना चाहते हैं लेकिन उसके लिए हमें कई सारे नियमों का पालन करना पड़ता है। इसमें समय पर उठना, खाना और पीना, वर्जिश करना और अन्य कई चीज़ें शामिल हैं। हम इन में से कुछ का पालन कर पाते हैं जबकि कई अन्य यूँ ही रह जाते हैं। ये समझने की ज़रूरत है कि फिट रहना एक ज़रूरत है, मजबूरी नहीं। इसके लिए कई अन्य चीज़ों का भी ध्यान रखना पड़ता है।

ज्यादातर लोग वर्कआउट करते हैं लेकिन इस दौरान कई अन्य चीज़ों का ध्यान नहीं रखते। इनमें वर्कआउट के बाद खाना सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके बाद हमारे शरीर का एनर्जी लेवल काफी बढ़ा होता है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे विकास में या तो सहायक होता है या फिर उसको नुकसान पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें: विटामिन A से भरपूर 6 चीज़ें जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं

इस आर्टिकल में हम उन 5 चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको वर्कआउट के बाद नहीं खानी चाहिए:

#5 एनर्जी बार

इससे एनर्जी कम और नुकसान ज़्यादा मिलते हैं
इससे एनर्जी कम और नुकसान ज़्यादा मिलते हैं

एनर्जी बार का नाम वर्कआउट के बाद नहीं खाने वाले आइटम्स की लिस्ट में देखकर हैरान ना हों। इसका नाम एनर्जी बार ज़रूर है लेकिन इसमें एक नार्मल कैंडी बार से ज़्यादा शुगर होती है, जो वर्जिश के बाद शरीर को नुकसान पहुँचाती है। वैसे भी आपने सेहत को बनाना चाहा है, बिगाड़ना नहीं। अगर आप अबतक इसका इस्तेमाल करते थे तो अब रोक दें क्योंकि सेहत अच्छे खाने से बनती है।

इसके अलावा भी कई अन्य चीज़ें हैं जिन्हें आपको नहीं खाना चाहिए। इन चीज़ों को खाने की इच्छा ज़रूर होगी लेकिन ये आपकी मेहनत को खराब कर देंगी। उनके बारे में हम आगे की स्लाइड्स में बात करेंगे।

हेल्थ-फिटनेस, डाइट और एक्सरसाइज़ करने के तरीकों से जुड़ी सभी जानकारियां स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 फ़ास्ट फ़ूड

इसे धीमा ज़हर भी कहा जा सकता है
इसे धीमा ज़हर भी कहा जा सकता है

शरीर को आराम देने के दौरान अगर पेट के लिए कोई सबसे आसान खाने का ऑप्शन है तो वो है फ़ास्ट फ़ूड। इसका नाम सुनकर आपको बर्गर, चाउमीन और फ्रेंच फ्राइस याद आ रहें होंगे। ये ज़ुबान को जितना अच्छे लगते हैं, शरीर पर उतना ही बुरा प्रभाव रखते हैं। इनको खाने से आप अपने वर्कआउट की सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। इनका सेवन जितना कम कर सकें या ना ही करें तो अच्छा है।

ये भी पढ़ें: 5 कारण जिनके आधार पर लंजेज़ करना आपकी जांघों के लिए है बेहद फायदेमंद

#3 रॉ फ़ूड

इन्हें ना खाएं
इन्हें ना खाएं

हम सबने अमूमन सुना है कि वर्जिश के बाद आप फल या सब्ज़ियाँ खा सकते हैं। अगर आप अबतक इस बात को मानते थे तो अब इन्हें खाना छोड़ दें। ऐसा नहीं है कि इन्हें कभी नहीं खाना चाहिए, लेकिन कम से कम वर्जिश के बाद इन्हें खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं होगा। एक्सरसाइज़ करने के कुछ घंटों बाद फ्रूट्स और सब्जी जरूर खा सकते हैं।

#2 नट बटर

फायदे कम ,नुकसान ज़्यादा
फायदे कम ,नुकसान ज़्यादा

पीनट बटर हो या फिर कोई और, हर किस्म का बटर ज़ुबान को अच्छा लगता है। जो ज़ुबान को अच्छा लगता है वो ज़रूरी नहीं कि शरीर के लिए भी अच्छा हो। शरीर को चुस्ती और ताकत चाहिए, और उसके लिए वर्जिश अच्छा तरीका है। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की जगह बटर आपके शरीर को और नुकसान देता है। इसलिए इसे वर्जिश के बाद खाने के लिए ना चुने।

ये भी पढ़ें: भारत में मिलने वाले 10 प्रोटीन पाउडर जो शरीर पर बेहतरीन असर करते हैं

#1 डोनट या पेस्ट्री

मीठा खाना सेहत के लिए नुकसानदेह है
मीठा खाना सेहत के लिए नुकसानदेह है

अब इतने मीठी स्वीट्स और खाने के आइटम देखकर किसी का भी इन्हें खाने का मन कर जाए। ये सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। खासकर वर्कआउट के बाद तो इन्हें खाना सेहत को नुकसान पहुंचाने के लिए एक ऑप्शन है। अगर आप अच्छी सेहत को पसंद करते हैं तो इन्हें बिल्कुल ना खाएं।

Edited by विजय शर्मा