अंडा पूरा खाना चाहिए या फिर पीले वाले हिस्से को निकालकर ?

इंसानी शरीर के विकास के लिए प्रोटीन बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रोटीन से हमारे शरीर और मसल्स को बढ़ने में मदद मिलती है। अगर कोई जिम जाकर सिर्फ एक्सरसाइज़ करता रहे और साथ में सही मात्रा में प्रोटीन ना ले तो उसकी मसल्स बनने की बजाय और कम हो जाएगी। अंडा प्रोटीन का आसानी से मिलने वाला और सबसे सस्ता स्त्रोत हैं। भले भी आप भारत के किसी भी कोने में रहते हों, अंडा एक ऐसी चीज़ है जो आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा। इससे पकाना बड़ा ही आसान और सस्ता पड़ता है। आपने कभी न कभी सुना जरूर होगा कि सिर्फ अंडे का सफेद वाला हिस्सा ही खाना चाहिए और पीले हिस्सा को नहीं खाना चाहिए। अंडे के पीले हिस्से में ऐसा क्या होता है, जो लोग खाने से मना करते हैं? या फिर वो जानकारी के अभाव में ऐसी बातें करते हैं? बहुत लोगों ने ये भी कहा होगा कि गर्मियों के दिनों में अंडा नहीं खाना चाहिए क्योंकि उससे शरीर में काफी गर्मी हो जाती है। इस बारे में जानने के लिए सबसे पहले समझने होगा कि दोनों में क्या-क्या पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

अंडे में क्या-क्या होता है ?

प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा अंडे के सफेद वाले हिस्से में होती। एक अंडे से हमें 3-4 ग्राम प्रोटीन हासिल होता है। इससे एकदम शुद्द और सस्ता प्रोटीन हासिल होता है, जोकि शरीर के विकास में मदद करता है। अंडे के सफेद वाले हिस्सा में फैट जरा भी नहीं होता और ये वजन घटाने में काफी कारगर साबित होता है। पूरे अंडे और सिर्फ सफेद वाले हिस्से में कैलोरी का अंतर देखें तो पूरे अंडे में ज्यादा कैलोरी पाई जाती हैं। यानी अगर आपको सिर्फ प्रोटीन ही चाहिए, तो अंडे का सफेद वाला हिस्सा ही खाएं। साफ है कि सिर्फ सफेद वाले हिस्से से आपको सभी जरूरी पोषक तत्व हासिल नहीं होंगे।

अंडे के पीले वाले हिस्सा से नुकसान होता है ?

लोगों को भ्रम होता है कि पीले वाला हिस्सा नुकसानदायक होता है लेकिन ऐसा पूरी तरह से सच नहीं है। बल्कि अंडे के पीले वाले भाग में ही सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। पीले वाले हिस्से में करीब 13 फायदेमंद पोषक तत्व होते हैं जोकि शरीर के विकास में योगदान देते हैं। पीले भाग में अच्छा कॉलेस्ट्रोल, विटामिन, आयरन जैसे पदार्थ होते हैं। पूरा अंडा खाने से नुकसान नहीं होता, अगर आप मसल्स बनाने पर भी ध्यान दे रहे हैं, तो 1-2 अंडों को पूरा खाएं (पीले भाग के साथ)। गर्मियों में भी आप कितने भी अंडे खा सकते हैं, उससे शरीर की गर्मी नहीं बढ़ती। बस इतना ध्यान दें कि सभी अंडों का पीला भाग ना खाएं।

Edited by Staff Editor